Doubtnut Promotions Sticky

धनात्मक, ऋणात्मक और शून्य कार्य किसे कहते हैं? प्रत्येक के लिए उचित उदाहरण दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

धनात्मक कार्य- जब वस्तु पर लगाये गये बल तथा वस्तु के विस्थापन के बीच कोण न्यून कोण होता है तब लगाये गये बल द्वारा किया गया कार्य धनात्मक होता है। इस स्थिति में वसतु पर कार्य किया जाता है तथा वस्तु की ऊर्जा में वृद्धि होता है।
उदाहरण- जब कोई वस्तु स्वतन्त्रतापूर्वक नीचे गिरती है तो गुरूत्वीय बल तथा विस्थापन दोनों की दिशा नीचे की ओर होती है तथा इस स्थिति में गुरूत्वीय बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य धनात्मक होता है।
ऋणात्मक कार्य- जब वस्तु पर लगाये गये बल तथा वस्तु के विस्थापन के बीच कोण अधिक कोण होता है। तब लगाये गये बल द्वारा गया कार्य ऋणात्मक होता है। इस स्थिति में वस्तु द्वारा कार्य किया जाता है तथा वस्तु की ऊर्जा में कमी होती है।
उदाहरण- किसी वस्तु को ऊपर उठाने में गुरूत्वीय बल नीचे की ओर तथा विस्थापन ऊपर की ओर होता है तथा इस स्थिति में गुरूत्वीय बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य ऋणातमक होता है।
शून्य कार्य- जब वस्तु पर लगाये गये बल तथा वस्तु के विस्थापन के बीच कोण 90 होता है या वस्तु का विस्थापन शून्य होता है तब लगाये गये बल द्वारा किया गया कार्य शून्य होता है तथा इस स्थिति में वस्तु की ऊर्जा अपरिवर्तित रहती है।
उदाहरण- (i) दीवार पर धक्का लगाने से हमारे द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता, क्योंकि दीवार का विस्थापन नहीं होता है। (ii) सिर पर बोझ रखकर क्षैतिज तल पर चलने में गुरूत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य शून्य होता है क्योंकि बल, विस्थापन के लम्बवत होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions