Doubtnut Promotions Sticky

कोई कण एक - दूसरे से 10 सेमी दूरी पर स्थित दो बिंदुओं A तथा B के बीच रैखिक सरल आवर्त गति कर रहा है | A से B की ओर की दिशा को धनात्मक दिशा मानकर वेग, त्वरण तथा कण पर लगे बल के चिह्न ज्ञात कीजिए जबकि यह कण
( a ) A सिरे पर है,
( b ) B सिरे पर है,
( c ) A की ओर जाते हुए AB के मध्य - बिंदु पर है,
( d ) A की ओर जाते हुए B से 2 सेमी दूर है,
( e ) B की ओर जाते हुए A से 3 सेमी दूर है, तथा
(f) A की ओर जाते हुए B से 4 सेमी दूर है |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
चित्र 15.38 में , AB का मध्य - बिंदु O प्रदर्शित है |
( a ) A सिरे पर , सरल आवर्त गति में, यह कण की चरम स्थिति है | अत : वेग शून्य है | त्वरण तथा बल मध्य बिंदु O की ओर है अर्थात धनात्मक है |
( b ) B सिरे पर, यह भी कण की चरम स्थिति है | अत : वेग शून्य है | त्वरण तथा बल मध्य - बिंदु O की ओर है अर्थात ऋणात्मक है |
( c ) A की ओर जाते हुए मध्य - बिंदु O पर, v ऋणात्मक है, क्योंकि कण मध्य - बिंदु से जाता है | इसलिए त्वरण तथा बल शून्य है |
( d ) A की ओर जाते हुए B से 2 सेमी दूर, अर्थात बिंदु C पर , वेग ऋणात्मक है | त्वरण तथा बल मध्य - बिंदु O की ओर है अर्थात ऋणात्मक है |
( e ) B की ओर जाते हुए A से 3 सेमी दूर अर्थात बिंदु D पर, वेग धनात्मक है | त्वरण तथा बल मध्य - बिंदु O की ओर है अर्थात धनात्मक है |
(f ) A की ओर जाते हुए B से 4 सेमी दूर अर्थात बिंदु E पर , वेग ऋणात्मक है त्वरण तथा बल मध्य - बिंदु O की ओर है अर्थात ऋणात्मक है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions