Doubtnut Promotions Sticky

प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों में निम्नलिखित गुणों में परिवर्तन की विवेचना कीजिएः
(i) परमाण्वीय त्रिज्या
(ii) आयनन ऊर्जा
(iii) धात्‍विक लक्षण
(iv) ऑक्सीकरण अवस्थाएं

Text Solution
Verified by Experts

(i)परमाणतीय त्रिज्या- परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ परमाण्वीय त्रिज्या घटती है। इसका कारण नाभिकीय आवेश में क्रमिक वृद्धि है। क्रोमियम के पश्चात परमाण्वीय त्रिज्या लगभग‌ स्थिर हो जाती है। इसका कारण नाभिकीय आवेश का परिरक्षण प्रभाव द्वार संतुलित किया जाना है। Cu व Zn की परमाणु त्रिज्या अधिक हो जाती है। इसका कारण d उपकक्ष के प्रबल इलैक्ट्रॉन-इलेक्ट्रॉन प्रतिकर्षण का प्रभाव है।
(ii) आयनन ऊर्जा- परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ आयनन ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसका कारण नाभिकीय व आवेश में वृद्धि है। Cr की कम आयनन ऊर्जा का कारण स्थायी d 6 विन्यास का प्रात्प होना है जबकि Zn की अधिक आयनन ऊर्जा का कारण स्थायी 3 d 10 4 s 2 से इलैक्ट्रॉन का निकलना है।
(iii) धात्‍विक लक्षण- प्रथम संक्रमण श्रेणी के सभी तत्व धातु हैं। इनके लैटिस साधारण होते हैं। इनमें विशिष्ट धात्‍विक बंध पाये जाते हैं। इन धातुओं में सामान्य धात्‍विक बन्ध के साथ-साथ d-d अतिव्यापन भी पाया जाता है।
(iv) ऑक्सीकरण अवस्थाएं- प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों में स्कैण्‍डियम के अतिरिक्त साधारण ऑक्सीकरण अवस्था +2 है। इसका स्कैण्‍डियम के पश्चात d कक्षकों का स्थायी हो जाना है। परमाणु संख्या में वृद्धि के साथ उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था अधिकतम हो जाती है इसके पश्चात घटने लगती है। Mn तक सभी d इलेक्ट्रॉन बंध बनाने में प्रयुक्त होते हैं Mn के पश्चात वाले तत्वों के परमाणुओं के d इलैक्ट्रॉन बंध बनाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इसका कारण भागीदारी के लिए कम कक्षकों की उपलब्धता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions