Doubtnut Promotions Sticky

समूह 17 के तत्वों को हैलोजेन क्यों कहते हैं ? हैलोजेन के निम्नलिखित गुणों की प्रवृत्ति समझाइए-
(i) ऑक्सीकरण अवस्था
(ii) विद्युत् ऋणात्मकता
(iii) ऑक्सीकारक गुण।

Text Solution
Verified by Experts

समूह 17 के प्रथम तीन तत्वों के लवण समुद्री जल में पाये जाते हैं, अत: इन तत्वों को हैलोजेन (ग्रीक, हैलॉस अर्थात् समुद्री लवण बनाने वाले) व समूह 17 के तत्वों को हैलोजेन परिवार कहते हैं।
(i) ऑक्सीकरण अवस्था-सभी तत्वों की सामान्यत: -1 ऑक्सीकरण अवस्था होती है। फ्लोरीन के अतिरिक्त अन्य हैलोजेन तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्था अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर निर्भर करती है। इलेक्ट्रॉनों का अयुग्मन अधिक विद्युत् ऋणी तत्वों के कारण होता है। अत: फ्लोरीन के अतिरिक्त अन्य तत्व + 1, + 3, + 5, + 6 एवं + 7 ऑक्सीकरण अंक भी दर्शाते हैं।
(ii)विद्युत् ऋणात्मकता-सभी हैलोजेन अधिक विद्युत् ऋणात्मक होते हैं। यह विद्युत् ऋणात्मकता क्लोरीन से आयोडीन तक क्रमश: कम होती जाती है।
(iii) ऑक्सीकारक गुण-इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति अधिक होने के कारण ये सभी तत्व ऑक्सीकारक गुण दर्शाते हैं। ऑक्सीकारक प्रवृत्ति क्लोरीन से आयोडीन तक क्रमश: कम होती जाती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions