Doubtnut Promotions Sticky

सक्रियण ऊर्जा से आप क्या समझते हो ? सक्रियण ऊर्जा और देहली ऊर्जा में सम्बन्ध बताइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सक्रियण ऊर्जा - वह ऊर्जा जो अनु को सक्रिय करने के लिए आवश्यक होती है, सक्रियण ऊर्जा कहलाती है। इसे Ea से प्रदर्शित किया जाता है। सक्रियण ऊर्जा युक्त अणु, ऊर्जा अवरोध को पार कर उत्पाद संकुल बनाता है।
सक्रियण ऊर्जा = देहली ऊर्जा - अणु की निम्नतम ऊर्जा
देहली ऊर्जा - सक्रियत अणु के पास जो सम्पूर्ण ऊर्जा होती है उसे देहली ऊर्जा कहते है। देहली ऊर्जा के कारण अणु, तुरंत ही उत्पाद संकुल और फिर अपघटित होकर उत्पाद अणु में बदल जाता है।
देहली ऊर्जा = अणु की निम्नतम ऊर्जा + सक्रियण ऊर्जा
ocr_image
सक्रियण ऊर्जा और देहली ऊर्जा में सम्बन्ध
सक्रियण और देहली ऊर्जा में परस्पर निकट का सम्बन्ध होता है। अणु ऊर्जा ग्रहण कर सक्रियण ऊर्जा प्राप्त कर लेता है जो शीघ्र ही देहली ऊर्जा में बदल जाती है। देहली ऊर्जा युक्त अणु उत्पाद में बदल जाता है । अतः
सक्रियण ऊर्जा = देहली ऊर्जा - अणु की निम्नतम ऊर्जा
देहली ऊर्जा = सक्रियण ऊर्जा + अणु की निम्नतम ऊर्जा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions