Doubtnut Promotions Sticky

पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने के लिए एक व्यक्ति के रूप में आप क्या उपाय करेंगे ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम करना सरकार , प्रशासन या किसी संगठन विशेष की ही जिम्मेदारी नहीं है। इस कार्य में जनमानस का सक्रिय सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारणों के मूल में मनुष्य का लालच (greed) भी है। संसाधनों के विवेकपूर्ण , न्यायसंगत व् मितव्यता से किए गए उपयोग से प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वैयक्तिक प्रयास निम्नलिखित है -
(i) ऊर्जा के वैकल्पिक उपायों (सौर ऊर्जा ) का प्रयोग।
(ii) अपने मित्रो , सहयोगियों व् परिचितों को पर्यावरण प्रदूषण के प्रभावों की जानकारी देना , पर्यावरण संतुलन के बारे में जागरूक करना।
(iii) जीवाश्म ईंधन (पेट्रोलियम पदार्थ/कोयले) का यथासंभव कम प्रयोग , व्यक्तिगत वाहन के स्थान पर सार्वजानिक वाहन का प्रयोग। स्कूटर की जगह साईकिल का प्रयोग।
(iv) जल के दुरूपयोग पर रोक लगाना।
(v) वृक्षारोपण करना , रोपित वृक्षों की देखरेख सुनिश्चित करना।
(vi) पॉलीथीन/प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग।
(vii) घरेलू स्तर पर अपशिष्टों का जीवनिम्नीकरणीय तथा अजैवनिम्नीकरणीय में पृथक्क़रण करना।
(viii) संसाधनों का बुद्धिमत्तापूर्ण प्रयोग तथा 3R का अनुपालन करना (Reuse , Reduce व् Recycle) ।
कम्पोस्ट बनाना (घरेलू स्तर पर ) , रसोई के अपशिष्ट जल का संचाई में प्रयोग।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions