पारिस्थितिक पिरामिड को परिभाषित कीजिए तथा जैव मात्रा या जैव भार तथा संख्या के पिरामिडों को उदाहरण सहित समझाइए।
पारिस्थितिक पिरामिड (Ecological Pyramids)—किसी पारितंत्र में पोषण संरचना व पोषण कार्य का ग्राफीय निरूपण पारिस्थितिक पिरामिड कहलाता है।
इसकी संकल्पना सर्वप्रथम एल्टन (Elton) ने प्रस्तुत की, इसी कारण यह एल्टोनियन पिरामिड भी कहलाते हैं।
पारिस्थितिक पिरामिड का प्रथम स्तर अर्थात् उत्पादक स्तर इसका आधार बनाता है। अन्य पोषक स्तर उसी क्रम में इसके ऊपरी भाग बनाते हैं। पिरामिड का शीर्ष भाग खाद्य श्रृंखला के सर्वोच्च उपभोक्ता को व्यक्त करता है।
पारिस्थितिक पिरामिड बनाने में तीन पहलुओं जीव संख्या, जैव भार (जैव मात्रा) तथा ऊर्जा को अभिव्यक्त किया जा सकता है। इसी आधार पर यह पिरामिड तीन प्रकार के होते हैं
संख्या का पिरामिड (Pyramid of number) जीव संख्या का प्रदर्शन।
जैव मात्रा का पिरामिड (Pyramid of biomass) शुष्क भार प्रदर्शित।
ऊर्जा का पिरामिड (Pyramid of energy) ऊर्जा बहाव की दर/उत्पादकता प्रदर्शित ।
जैव भार (जैवमात्रा) दोनों ही के पिरामिड सामान्यतः सीधे होते हैं क्योंकि उत्पादक स्तर पर जीवों की संख्या व जैव भार उपभोक्ता स्तर के जीवों की संख्या व जैव भार से प्रायः अधिक होते हैं।
लेकिन अनेक परिस्थितियों में जीव संख्या व जैव भार के पिरामिड उल्टे बनते हैं। यहाँ उल्टे पिरामिड का अर्थ ऐसे पिरामिड से है जिसमें आधार तो संकरा/पतला होता है लेकिन ऊपर के स्तर क्रमशः चौड़े होते हैं। इसका अर्थ है उत्पादकों की संख्या/या उत्पादकों का जैव भार उपभोक्ताओं के किसी एक या अधिक स्तरों से कम होता है। महासागरीय पारितंत्र में उत्पादकों का जैवभार उन्हें खाने वाली मछलियों के जैवभार से कम होता है। इस प्रकार एक उल्टा पिरामिड बनता है। किसी एक वक्ष (उत्पादक) पर आश्रित पक्षियों व कीटों की संख्या का ग्राफीय निरूपण उल्टे पिरामिड का रूप लेगा।

Topper's Solved these Questions
- पारिस्थितिक तन्त्रBook:SHIVLAAL PUBLICATIONChapter:पारिस्थितिक तन्त्रExercise:लघु उत्तरीय प्रश्न
Explore 9 Videos
- पर्यावरणीय मुद्दे Book:SHIVLAAL PUBLICATIONChapter:पर्यावरणीय मुद्दे Exercise:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Explore 12 Videos
- पारिस्थितिकी Book:SHIVLAAL PUBLICATIONChapter:पारिस्थितिकी Exercise:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Explore 11 Videos
Similar Questions
प्राथमिक उत्पादकता क्या है ? उन कारकों का संक्षेप में वर्णन कीजिए जो प्राथमिक उत्पादकता को प्रभावित करते हैं।
View Solutionवैश्विक उष्णता के कारण का वर्णन कीजिए।
View Solutionलॉजिस्टिक समष्टि वृद्धि पर टिप्पणी कीजिए |
View SolutionBCl3 तथा CCl4 योगिको का उदाहरण देते हुए जल के प्रति इनके व्यवहार के ओचित्य को समझाइए ।
View Solutionस्वपरागण" को परिभाषित कीजिए ।
View Solutionजैव तथा अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ
View Solutionजैव मात्रा || बायो गैस संयंत्र
View Solutionहल कीजिए तथा इस हल को संख्या रेखा पर आलेखित कीजिए।
2x−3<5
View Solutionहल कीजिए तथा इस हल को संख्या रेखा पर आलेखित कीजिए।
3−4x≤5
View Solutionहल कीजिए 3x−42≥x+14−4 तथा इस हल को संख्या रेखा पर आलेखित कीजिए।
View Solutionप्रतिशत को साधारण भिन्न या दशमलव में बदलना तथा अनुमान के साथ मनोरंजन
View Solutionजैव प्रद्योगिकी के सिद्धांत
View Solutionसजीवों के लक्षण|जैव रासायनिक अभिक्रियाएँ|प्रजनन|संवेदनशीलता तथा अनुकूलन|गति|जीवन चक्र|जैव विवधता|OMR
View Solutionहमें जैव विविधता को कैसे संरक्षित करना है
View SolutionRevision|सार्थक अंक को ज्ञात करने के नियम|सार्थक अंको को जोड़ना या घटाना|विमीय विश्लेष|यथार्थपरकता तथा परिशुद्धता|Summary
View Solutionदोहरान | प्लास्टिक के गुण |अग्निसह प्लास्टिक |जैव निम्नीकरण तथा जैव अनिम्नीकरण |सारांश
View Solution

