Doubtnut Promotions Sticky

मानव कल्याण में पशुपालन की भूमिका की संक्षेप में व्याख्या कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानव कल्याण में पशुपालन की भूमिका - मनुष्य द्वारा लाभ प्राप्ति हेतु पशुधन की उचित देखभाल व प्रबंधन पशुपालन कहलाता है | व्यापक संदर्भो में पशुपालन में गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, ऊँट के पालन के साथ-साथ पक्षी पालन व मात्स्यकी को भी शामिल किया जाता है | भारत जैसे विशाल, तेजी से बढ़ती जनसंख्या व विविधता से देश में पशुपालन ने मानव कल्याण में महती भूमिका निभायी है-
(i) पशुपालन (पक्षीपालन) व मात्स्यकी सहित ) देश के करोड़ो लोगो की आजीविका का प्रमुख साधन है |
(ii)पशुपालन के कारण ही आपरेशन फ्लड जैसे कार्यक्रम सफल हुए है | इस सफेद क्रान्ति द्वारा जन- जन तक पौष्टिक दूध पहुँचाने
(iii) पशुपलन गोबर की खाद्य क्व कम्पोस्ट का स्रोत है | गोबर से बायोगैस भी प्राप्त की जाती है |
(iv) पशुपालन भारवाही शक्ति (Draught power) प्रदान करता है | बैल, ऊँट, भैंसे कृषि व अन्य सम्बन्धित कार्यो में मदद मिली है |
(v) मधुमक्खी पालन से शहद व मोम तो प्राप्त होता ही है साथ ही सुनिश्चित परागण के कारण फसल उत्पादन भी बढ़ जाता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions