Doubtnut Promotions Sticky

L लम्बाई की चालक छड़ चुम्बकीय क्षेत्र B में समान कोणीय वेग ω से इस प्रकार घूम रही है कि छड़ के घूमने का तल चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत है तो छड़ के सिरों के मध्य प्रेरित वि वा बल ज्ञात करो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना L लम्बाई कि एक चालक समांगी चुम्बकीय क्षेत्र B के लम्बवत तल में कोणीय वेग ω से एक सिरे से प्रेरित अक्ष के प्रति घूर्णन गति कर रही है।
ocr_image
माना छड़ का अल्पांश dl वेग v से गति करता है तो इसके सिरों के मध्य प्रेरित वि. वा. बल होगा
d ε = B v d l ...(1)
चूँकि यह अल्पांश dl घूर्णन अक्ष O से दुरी l पर है
रेखीय वेग v = ω l
समीकरण (1 ) में v का मान रखने पर
d ε = B ω l d l
चालक छड़ का प्रत्येक अल्पांश चुम्बकीय क्षेत्र B के लम्बवत होता है तथा लम्बवत दिशा में ही गति करता है इसलिए चालक छड़ के सिरों के मध्य प्रेरित कुल वि. वा. बल
ε = d ε = L 0 B ω l d l = 1 2 ω B L 2 ....(2)
अब यदि चालक छड़ के घूर्णन कि आवृत्ति f है तो
ω = 2 π f
प्रेरित वि. वा. बल ε = 1 2 ( 2 π f ) B L 2 = π f B L 2 ....(3)
गतिमान छड़ द्वारा निर्मित वृत्ताकार क्षेत्रफल π L 2 होता है अतः यदि A = π L 2 तो ε = B A f

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions