किसी वस्तु के एक बिंदु पर एक साथ दो बल F1 = 4 न्यूटन ( पूर्व दिशा में ) तथा F2=3 न्यूटन ( उत्तर दिशा में ) लगाए जाते हैं | बताइए कि तीसरा बल F3 कितने परिमाण का तथा किस दिशा में उसी बिंदु पर लगाया जाए जिससे कि वस्तु संतुलन में रहे ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वस्तु के संतुलन में रहने के लिए आवश्यक है की वस्तु पर लग रहे तीनों बलों का सदिश योग शून्य होना चाहिए,
अर्थात F1+F2+F3=0 F3=(F1+F2)
तीसरा बल F3, दोनों बलों F1 F2 के परिणामी के बराबर तथा विपरीत होना चाहिए | चित्र 5.30 में बल F1 F2 क्रमशः पूर्व तथा उत्तर दिशा में पैमाना 2 न्यूटन = 1 सेमी मानकर सदिशों OA तथा OB द्वारा प्रदर्शित हैं|
समांतर चतुर्भुज के नियमानुसार परिणामी सदिश OC=R=F21+F22=(4)2+(3)2=5 न्यूटन है, जो पूर्व से उत्तर की ओर कोण θ=tan1(F2/F1)=tan1(3/4) बनता है| अतः तीसरा बल F3=R होगा, अर्थात बल F3 का परिमाण 5 न्यूटन होगा|
तथा पश्चिम से दक्षिण की ओर कोण θ=tan1(3/4) होगी|
ocr_image

|


Similar Questions