Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संबधी परिघटनाओ की व्याख्या करने के लिए भौतिक विज्ञानियों द्वारा विभिन्न सैद्धांतिक मॉडल प्रस्तुत किए गए है जो निम्न है-
(i) न्यूटन का कणिका सिद्धातं - इस सिद्धातं की सहायता से प्रकाश का सरल रेखा में गमन, परावर्तन तथा अपवर्तन की व्याख्या सलतापूर्वंक की जा सकती है। इस कणिका मॉडम में कई कमियाँ थी। तथा इसकी उपेक्षा कर दी गई ।
(ii) हाइगेंस का तरंग सिद्धातं-इस सिद्धांत की सहायता से प्रकाश का सरल रेखा में गमन, परावर्तन, अपवर्तन व्यक्तीकरण, विवर्तन, ध्रुवण आदि परिघताओं की व्याख्या की जा सकती है ।
(iii) मैक्सवेल का विधुत चुंबकीय तरंग सिद्धांत- जीन परिघटनाओं की व्याख्या हाइगेंस के तरंग सिद्धांत से की जा सकती है, उनकी व्याख्या विद्युत चुंबकीय तरंग सिद्धातं से भी की जा सकती है। इस सिद्धांत के अनुसार प्रकाश संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती।
(iv) प्लांक का क्वांटम सिद्धातं- इस सिद्धांत के आधार पर कृष्णिका विकिरण, प्रकाश-विद्युत प्रभाव, कांपटन प्रभाव आदि परिघटनाओं की व्याख्या की जा सकती है, तरंग सिद्धातं के आधार पर इनकी व्याख्या नहीं की जा सकती।
(v) विकिरण की द्वैत पकृति- इस सिद्धातं के आधार पर प्रकाश संबधी एवं कण संबंधी एवं कण संबंधी परिघटनाओं की व्याख्या की जा सकती है। इस सिद्धांत का प्रतिपादन दे ब्रॉग्ली ने सं 1924 में किया था।
क्या तरंग-कण द्वैतवाद का कोई सैद्धांतिक आधार है ? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

तरंग-कण द्वैतवाद का कोई सैद्धांतिक आधार नहीं है। यह केवल दे ब्रॉग्ली का गुणात्मक तर्क है जो केवल प्रकृति की सममिति (Symmetry) पर आधारित है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions