Doubtnut Promotions Sticky

α -कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड के प्रयोग का वर्णन कीजिए तथा प्राप्त परिणाम का महत्व बताइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
α -कणों के प्रकीर्णन संबंधी रदरफोर्ड के प्रयोग का प्रायोगिक प्रबंध निम्न चित्र में प्रदर्शित किया गया है। रेडियोएक्टिव पदार्थ रेडॉन या पॉलीनियम को सीसे के बॉक्स A में रखा जाता है। इस बॉक्स में छिद्र O में से α -कण तीव्र वेग से निकलते है। डायफ्राम D 1 और D 2 में से गुजरने के बाद α -कण संकीर्ण किरण पुंज के रूप में पतली स्वर्ण पन्नी G पर आपतित होता है। स्वर्ण पन्नी की मोटाई लगभग 10 - 6 सेमी होती है। प्रकीर्णित α -कणों को एक पर्दे S पर डाला जाता है जिस पर जिंक सल्फाइड की तह चढ़ी होती है। α -कण इस पर्दे से टकराकर प्रस्फुरण उत्पन्न करते है। इस प्रस्फुरण को एक सूक्ष्मदर्शी M की सहायता से देखा जा सकता है।
प्रेक्षण - (1 ) अधिकांश α -कण पन्नी को पार करके सीधे निकल जाते हैं।
(2 ) कुछ α -कण छोटे कोण से विक्षेपित हो जाते है।
(3 ) कुछ α -कण (1000 में से 1 ) 90 से अधिक कोण पर प्रकीर्णित हो जाते है।
(4 ) कुछ α -कण वापस लौट जाते है।
ocr_image
निष्कर्ष - (1 ) चूँकि अधिकांश α - कण पन्नी को पारकर सीधे निकल जाते है, परमाणु का अधिकांश भाग खोखला होता है।
(2 ) धनावेशित α -कण प्रक्षेपित होते है। अतः परमाणु के अंदर धनावेशित कण होना चाहिए।
(3 ) कुछ α -कण अधिक कोण से प्रकीर्णित होते है तथा कुछ α - कण वापस लौट जाते है। यह तभी संभव है जबकि सम्पूर्ण धनावेश एक ही सीमित स्थान में केंद्रित हो।
प्रयोग का महत्व - रदरफोर्ड के प्रयोग से इस बात की जानकारी हुई की परमाणु का सम्पूर्ण धनावेश एक ही सीमित स्थान में जिसे नाभिक कहते है, केंद्रित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions