Doubtnut Promotions Sticky

चुम्बकीय क्षेत्र रेखा की परिभाषा लिखिए। इसके कोई तीन गुण लिखिए।
अथवा
चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं क्या हैं? इनके गुण‌ लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं- चुम्बकीय क्षेत्र रेखांए वे वक्राकार पथ हैं, जिनके किसी भी बिंदु पर खीची गयी स्पर्श रेखा उस बिंदु पर परिणामी चुम्बकीय क्षेव्‍ की दिशा प्रदर्शित करती है।
चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण निम्नलिखित हैं-
(i) ये रेखाएं चुम्बक के बाहर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक तथा चुम्बक के अंदर दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव तक जाती हैं अर्थात बंद वक्र बनाती हैं।
(ii) इन क्षेत्र रेखाओं के किसी भी बिंदु पर खींची गयी स्पर्श रेखा उस बिंदु पर परिणामी क्षेत्र (बल) की दिशा को प्रदर्शित करती है।
(iii) दो क्षेत्र रेखाएं एक-दूसरे को कभी नहीं काटती हैं।
(iv) ये रेखाएं जहां घनी होती है, चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक तथा जहां विरल होती हैं वहां चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता कम होती है।
(v) ये रेखाएं एक –दूसरे को लम्बाई के लम्बवत प्रतिकर्षित करती हैं।
(vi) ये क्षेत्र रेखाएं खींची हुई डोरी के समान लम्बाई में सिकुड़ने का प्रयास करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions