Doubtnut Promotions Sticky

वृत्तीय गति करने वाली वस्तु के रेखीय वेग एवं कोणीय वेग की परिभाषा लिखकर उनमे सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रेखीय वेग- वृत्तीय गति करने वाली वस्तु इकाई समय में वृत्त की परिधि पर जितनी दूरी तय करती है, उसे उस वस्तु का रेखीय वेग कहते है।
कोणीय वेग- वृत्तीय गति में समय के साथ कोणीय विस्थापन में परिवर्तन की दर को कोणीय वेग कहते है। इसे ω से प्रदर्शित करते है।
ω= ि=ΔθΔt.
रेखीय वेग तथा कोणीय वेग में सम्बन्ध- मानलो कोई कण O केन्द्र और r त्रिज्या के वृत्तीय मार्ग में कोणीय वेग ω से एकसमान वृत्तीय गति कर रहा है। कण सूक्ष्म समयान्तराल Δt में वृत्त की परिधि पर Δs दूरी तय करके P से Q तक चला जाता है।
मानलो POQ=Δθ
तब कोणीय वेग ω=ΔθΔt ...(1)
तथा रेखीय वेग v=ΔsΔt ...(2)
सूत्र- कोण = ि से,
Δθ=Δsr
समी (1) में Δθ का मान रखने पर,
ω=Δs/rΔt=ΔsrΔt
या ΔsΔt=ωr ...(3)
अब समी (2) और (3) से,
v=ωr ...(4)
यही अभीष्ट सम्बन्ध है।
समी. (4) से स्पष्ट है कि एकसमान वृत्तीय गति करने वाले कण का रेखीय वेग, उसके कोणीय वेग और वृत्तीय मार्ग की त्रिज्या के गुणनफल के बराबर होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions