Doubtnut Promotions Sticky

अर्धचालक क्या होते है? दो मुख्य अर्धचालकों की प्राप्ति कीजिए एवं उनकी चालकता-क्रियाविधि में विभेद कीजिए|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अर्धचालक- अर्धचालक वे ठोस पदार्थ है, जिनकी विघुत चालकता व विघुतरोधी पदार्थों के बीच की होती है| इनकी चालकता 106 से 104ohm1m1 के बीच होती है| इन पदार्थों में विघुत का संचालन अशुद्धियों के उपस्थिति के कारण होती है|
अर्धचालक निम्नलिखित दो प्रकार के होते है-
(i) n - प्रकार अर्धचालक - सिलिकॉन और जर्मेनियम में चार संयोजन इलेक्ट्रान होते है| क्रिस्टलों में इनका प्रत्येक परमाणु अपने निकटस्थ परमाणुओं के साथ चार सहसंयोजन बांध बनाता है| जब 15-वर्ग के तत्व जैसे P अथवा As जिसमे 5 सहसंयोजन इलेक्ट्रान होते है को अपमिश्रित किया जाता है तो यह सिलिकॉन अथवा जर्मेनियम के क्रिस्टल में कुछ जालक स्थलों में आ जाता है तो यह सिलिकॉन अथवा जर्मेनियम से क्रिस्टल में कुछ जालक स्थलों में आ जाता है| P व As के पांच में से चार एलेक्ट्रॉनों का उपयोग चार निकटस्थ Si अथवा Ge परमाणुओं के साथ चार सहसंयोजक बांध बनाने में होता है| पाँचवा अतिरिक्त इलेक्ट्रान विस्थापित हो जाता है| यह विष्टापित इलेक्ट्रान अपमिश्रित सिलिकॉन की चालकता में वृद्धि करता है| यह वृद्धि ऋणावेशित इलेक्ट्रान के कारण होती है| इसलिए इसे n-प्रकार का अर्धचालक कहा जाता है|
(ii) p-प्रकार अर्धचालक - सिलिकॉन अथवा जर्मेनियम को वर्ग -13 के तत्व B, Al, Ga के साथ भी अपमिश्रित किया जा सकता है| जिनमे केवल 3 संयोजक इलेक्ट्रान होते है| वर्ग -14 के तत्वों की तुलना में इनमे एक संयोजक इलेक्ट्रान की कमी होती है| वर्ग-13 के तत्व केवल तीन सहसंयोजक बांध बनाता है तथा चौथे इलेक्ट्रान के स्थान पर एक छिद्र उत्पन्न होता है जिसे इलेक्ट्रान छिद्र कहते है| यह छिद्र एक धनावेशित आवेश के समान गमन करके विघुत का संचालन करता है इसलिए इन्हे p-प्रकार का अर्धचालक कहा जाता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions