Doubtnut Promotions Sticky

बोरेन क्या है ? इसकी विशेषताएँ व उपयोग लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

बोरॉन के हाइड्राइड को बोरेन कहा जाता है। बोरॉन दो श्रेणियों में हाइड्राइड बनाता है
निडो बोरेन श्रेणी-इसका सामान्य सूत्र BnHn+4 है। इसके प्रथम सदस्य BH5 का अस्तित्व नहीं है, दूसरा सदस्य B2H6 सबसे महत्वपूर्ण है जिसे डाइबोरेन कहा जाता है। अन्य महत्वपूर्ण सदस्य पेंटा बोरेन (B5H9 ,हेक्साबोरेन (B6H10) है।
एरेक्नो बोरेन श्रेणी-जिसका सामान्य सूत्र BnHn+6 है। इस श्रेणी के महत्वपूर्ण सदस्य टेट्रा बोरेन (B4H10 ,पेंटा बोरेन (B5H11) , हेक्सा बोरेन (B6H12)हैं।
बनाने की विधि-1. BX3 की अभिक्रिया लीथियम हाइड्राइड के साथ 450K ताप पर कराने पर डाइ बोरेन प्राप्त होता है।
2BF3+6LiH450KB2H6+6LiF
2. बोरॉन ट्राइ हैलाइड का अपचयन लीथियम ऐल्युमिनियम टेट्राहाइड्राइड के द्वारा कराने पर डाइबोरेन प्राप्त होता है।
4BCI3+3LiAIH42B2H6+3LiCI+3AICI3
विशेषताएँ-1. डाइबोरेन रंगहीन गैस है जबकि उच्चतर सदस्य वाष्पशील तथा ठोस हैं। 2. डाइबोरेन ऑक्सीजन की उपस्थिति में दहन के पश्चात् ऊष्मा उत्सर्जित करता है। इसलिये इसका उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में करते हैं। 3. यह निम्न ताप पर स्थायी होते हैं । उच्च ताप पर यह विघटित होने लगते हैं।
उपयोग-1. रॉकेट ईंधन के रूप में, 2. बहुलीकरण अभिक्रिया में उत्प्रेरक के रूप में।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions