Doubtnut Promotions Sticky

चित्र 6.30 में दर्शाए अनुसार 50 किग्रा संहति का कोई व्यक्ति 25 किग्रा संहति के किसी गुटके को दो भिन्न ढंग से उठाता है दोनों स्थितियों में उस व्यक्ति द्वारा फर्श पर आरोपित क्रिया - बल कितना है ? यदि 700 न्यूटन अभिलम्ब बल से फर्श धंसने लगता है तो फर्श को धसने से बचाने के लिए उस व्यक्ति को, गुटके को उठाने के लिए, कौन-सा ढंग अपनाना चाहिए ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, गुटके का द्रव्यमान m=25 किग्रा तथा व्यक्ति का द्रव्यमान M=50 किग्रा, गुटके को उठाने के लिए आवश्यक बल F=mg(g=10 /2)
=25×10=250 न्यूटन
व्यक्ति का भार W=Mg
=50×10=500
(a) न्यूटन जब व्यक्ति चित्र 6.30 (a) में दर्शायी गयी स्थिति के अनुसार गुटके को ऊपर उठाता है तो व्यक्ति द्वारा बल ऊपर की ओर लगाया जाता है इसलिये उसे अपने भार पर काबू पाने तथा गुटके को ऊपर उठाने के लिए बल लगाता है अतः व्यक्ति द्वारा फर्श पर आरोपित क्रिया बल
=F+W
=250+500=750 न्यूटन |
(b) जब व्यक्ति चित्र 6.30 (b) में दर्शायी गयी स्थिति के अनुसार गुटके को ऊपर उठाता है तो व्यक्ति द्वारा बल नीचे की दिशा में लगाया जाता है इसलिये उसका भर, बल लगाने में उसकी सहायता करता है अतः व्यक्ति द्वारा फर्श पर लगाया गया क्रिया बल =WF
=500250=250 न्यूटन |
चूँकि फर्श 700 न्यूटन के अभिलम्ब बल द्वारा धँसने लगता है अतः तरीका (b) अपनाना चाहिए ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists

Similar Questions