Doubtnut Promotions Sticky

निम्न सूचिबंद्ध क्रियाकलापों को ध्यान से देखिए। अपनी कार्य शब्द की व्याख्या के आधार पर तर्क दीजिए की इनमे कार्य हो रहा है अथवा नहीं।
● सूमा एक तालाब में तैर रही है।
● एक गधे ने अपनी पीठ पर बोझा रखा है।
●एक पवन चक्की (विंड मिल) कुएँ से पानी उठा रही है।
● एक हरे पौधे में प्रकाश सन्दलेष्ण की प्रक्रिया हो रही है।
● एक इंजन ट्रेन को खींच रहा है।
● अनाज के दाने सूर्य की धूप में सुख रहे है।
● एक पाल-नाव पवन ऊर्जा के कारण गतिशील है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

● हाँ, इस स्थिति में कार्य संपादित हो रहा है, किन्तु किया जा रहा कार्य ऋणात्मक है क्योकि बल पीछे की और आरोपित किया जा रहा है जबकि विस्थापन (सुमा की गति) आगे की दिशा में हो रहा है।
● इस स्थिति में कोई कार्य सम्पादित नहीं हो रहा है, क्योकि बल (पीठ पर रखा बोझ) निचे की ओर आरोपित किया जा रहा है जबकि विस्थापन (गधे की गति) आगे की दिशा में हो रहा है। कार्य के सम्पादन के लिए आरोपित बल तथा उत्पन्न विस्थापन की दिशा समान होनी चाहिए।
● हाँ, इस स्थिति में कार्य हो रहा है, क्योकि बल ऊपर की ओर आरोपित किया जा रहा है तथा पानी भी ऊपर की ओर उठाया जा रहा है।
● इस स्थिति में कोई कार्य सम्पादित नहो हो रहा है, क्योकि न तो कोई बल आरोपित किया जा रहा है ओर न ही वस्तु विस्थापित हो रही है।
● हाँ, इस स्थिति में कार्य हो रहा है, क्योकि इंजन द्वारा रेलगाड़ी पर बल आरोपित किया जा रहा है तथा रेलगाड़ी भी आरोपित बल की दिशा में विस्थापित हो (गति कर) रही है।
● नहीं, इसमें कोई कार्य सम्पादित नहीं हो रहा है, क्योकि यहाँ न तो कोई बल आरोपित हो रहा है और न ही कोई विस्थापन उत्पन्न हो रहा है।
● हाँ, इस स्थिति में कार्य हो रहा है, क्योकि पवन ऊर्जा द्वारा नाव पर बल आरोपित हो रहा है तथा नाव भी आरोपित बल की दिशा में गति कर रही है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions