Doubtnut Promotions Sticky

गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन-सी है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गर्भनिरोधन के लिए बहुत-सी विधियों का विकास किया गया है | जो निम्न है -
(i) अवरोधिका विधियाँ- इन विधियों में शिशन को ढकने वाले कंडोम, योनि में रखने वाली युक्तियों, मध्यपट और गर्भाशय ग्रीवा आच्छद का उपयोग किया जाता है | ये मैथुन के दौरान मादा जननांग में शुक्राणुओं के प्रवेश को रोकती है |
(ii) रासायनिक विधियाँ- इस प्रकार की विधि में स्त्री दो प्रकार-मुखीय गोलियाँ तथा योनि गोलियाँ प्रयोग करती है | ये गोलियाँ मुख्यत: हॉर्मोन्स से बनी होती है जो अंडाणु को डिंबवाहिनी नलिका में उतसर्जन से रोकती है | कॉपर-टी का भी रासायनिक प्रभाव होता है |
(iii) शल्य क्रिया विधियाँ- इस विधि में पुरुष शुक्रवाहक तथा स्त्री की डिंबवाहिनी नली के छोटे से भाग को शलयक्रिया द्वारा काट कर बांध दिया जाता है | इसे नर में नसबंदी तथा स्त्री में नलबंदी कहते है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions