अन्योन्य प्रेरकत्व की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए।
अन्योन्य प्रेरकत्व-पहली परिभाषा-यदि प्राथमिक कुण्डली में धारा I प्रवाहित करने से द्वितीयक कुण्डली से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स ϕ हो, तो
ϕ∝I
या ϕ=MI
जहाँ, M एक नियतांक है, जो दोनों कुण्डलियों में फेरों की संख्या, द्वितीय कुण्डली के क्षेत्रफल तथा माध्यम पर निर्भर करता है। इसे दोनों कुंडलियों का अन्योन्य प्रेरकत्व या अन्योन्य प्रेरण गुणांक कहते है।
यदि I = 1 हो, तो समी. (1) से,
ϕ=M
अत: किन्हीं दो कुण्डलियों के अन्योन्य प्रेरकत्व का आंकिक मान द्वितीयक कुण्डली से बद्ध उस चुम्बकीय फ्लक्स के बराबर होता है, जो उस समय उत्पन्न होता है जब प्राथमिक कुण्डली में एकांक धारा प्रवाहित की जाती है।
दूसरी परिभाषा - अब यदि कुंडली में बहने वाली धारा के मान में परिवर्तन किया जाये तो द्धितीयक कुंडली से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स में भी परिवर्तन होगा। अत: फैराडे के विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण के द्वितीय नियम से,
प्रेरित विद्युत् वाहक बल e=dϕdt
या e=−d(MI)dt [(समी. (1) से]
या e=−MdIdt ...(2)
यदि dIdt=1 हो, तो समी. (2) से,
e=-M
अतः दो कुण्डलियों का अन्योन्य प्रेरकत्व आंकिक रूप से द्वितीयक कुण्डली में प्रेरित उस विद्युत वाहक बल के बराबर होता है जो प्राथमिक कुण्डली में धारा परिवर्तन की दर इकाई होने पर उत्पन्न होता है।
मात्रक-SI पद्धति में अन्योन्य प्रेरकत्व का मात्रक हेनरी है।
विमीय सूत्र-अन्योन्य प्रेरकत्व = [ML2T−2A−2].
अन्योन्य प्रेरकत्व की निर्भरता-अन्योन्य प्रेरकत्व निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है-
(a) दोनों कुण्डलियों में फेरों की संख्या पर-फेरों की संख्या अधिक होने पर अन्योन्य प्रेरकत्व का मान अधिक होता है।
(b) कुण्डलियों के अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल पर-कुण्डलियों के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल अधिक होने पर अन्योन्य प्रेरकत्व का मान अधिक होता है।
(c) क्रोड के पदार्थ पर-वायु क्रोड को अपेक्षा नर्म लोहे का क्रोड होने पर अन्योन्य प्रेरकत्व का मान अधिक होता है।
Related Playlists
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - विद्युत चुंबकीय प्रेरण EXERCISE - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न4videos
विद्युत चुंबकीय प्रेरण
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - विद्युत चुंबकीय प्रेरण EXERCISE - मूल्य आधारित प्रश्न4videos
विद्युत चुंबकीय प्रेरण
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - विद्युत चुंबकीय प्रेरण EXERCISE - अति लघु उत्तरीय प्रश्न8videos
विद्युत चुंबकीय प्रेरण
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - विद्युत चुंबकीय तरंगें EXERCISE - NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर31videos
विद्युत चुंबकीय तरंगें
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - विद्युत धारा EXERCISE - NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिरिक्त अभ्यास)1videos
विद्युत धारा
Similar Questions
स्वप्रेरण किसे कहते हैं ? किसी लम्बी परिनालिका के स्वप्रेरकत्व हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिए एवं बताइये कि यह किन-किन कारकों पर निर्भर करता है ?
50:30View Solutionअरुण अपने दोस्तों के साथ टहलने गया था। वहाँ से एक ट्रक गुजरी जिसमें लिखा था-
"सावधान, विस्फोटक सामग्री।" टक से एक जंजीर बँंधी थी, जो जमीन को स्पर्श कर रही थी। अरुण ने अपने दोस्तों को समझाया कि ट्रक की गति के दौरान उसकी धुरी पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाओं को काटती है, फलस्वरूप उसके सिरों पर विद्युत वाहक बल प्रेरित हो जाता है। प्रेरित आवेश का जंजीर के द्वारा क्षरण होता रहता है जिससे विस्फोटक पदार्थ सुरक्षित बने रहते हैं।
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
अरुण ने किन मूल्यों का प्रदर्शन किया ?45:48View Solutionचुम्बकीय फ्लक्स का मात्रक लिखिए।
52:05View Solutionचित्र में एक संधारित्र दर्शाया गया है जो 12cm त्रिज्या की दो वृत्ताकार प्लेटों को 5.0mm की दूरी पर रखकर बनाया गया है | संधारित्र को एक बाह्य स्रोत ( जो चित्र में नहीं दर्शाया गया है ) द्वारा आवेशित किया जा रहा है | आवेशकारी धारा नियत है और इसका मान 0.15A है |
(a) धारिता एवं प्लेटों के बीच विभवांतर परिवर्तन की दर का परिकलन कीजिए |
(b) प्लेटों के बीच विस्थापन धारा ज्ञात कीजिए |
(c) क्या किरखोफ का प्रथम नियम संधारित्र की प्रत्येक प्लेट पर लागू होता है ? स्पष्ट कीजिए |
41:51View Solutionपृथ्वी के पृष्ठ पर ऋणात्मक पृष्ठ-आवेश घनत्व 10−9Ccm−2 है। वायुमंडल के ऊपरी भाग और पृथ्वी के पृष्ठ के बीच 400kV विभवांतर (नीचे के वायुमंडल की कम चालकता के कारण) के परिणामतः समूची पृथ्वी पर केवल 1800A की धारा है। यदि वायुमंडल विद्युत क्षेत्र बनाए रखने हेतु कोई प्रक्रिया न हो तो पृथ्वी के पृष्ठ को उदासीन करने हेतु (लगभग) कितना समय लगेगा? (व्यावहारिक रूप में यह कभी नहीं होता है क्योकि विद्युत आवेशों की पुनः पूर्ति की एक प्रक्रिया है यथा पृथ्वी के विभिन्न भागो में लगातार तड़ित झंझा एवं तड़ित का होना।(पृथ्वी की त्रिज्या =6.37×106m)।
44:20View Solutionभौतिक राशियों की विमायें || विमीय सूत्र एवं विमीय समीकरण
49:49View Solutionबल | परिभाषा, मात्रक, सूत्र, प्रभाव और प्रकार | घर्षण क्या है | परिभाषा | प्रकार
29:59View Solutionभौतिक राशियों की विमायें | विमीय सूत्र एवं विमीय समीकरण
29:25View Solutionअन्योन्य प्रेरण तथा अन्योन्य प्रेरकत्व
36:45View Solutionअन्योन्य प्रेरण तथा प्रेरकत्व पर प्रश्न
40:29View Solutionस्व-प्रेरकत्व तथा अन्योन्य प्रेरकत्व में सम्बन्ध
47:58View Solutionअन्योन्य प्रेरकत्व
39:54View Solutionअन्योन्य प्रेरकत्व
01:12:19View Solutionविमीय सूत्र
01:16:15View Solutionभौतिक राशियों की विमाए |विमीय सूत्र एवं विमीय समिकरणे |OMR|Summary
01:09:39View Solutionअम्ल एवं क्षार की परिभाषा
01:08:57View Solution