Doubtnut Promotions Sticky

एक लम्बी परिनालिका के अवप्रेरकत्व के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए। इसका मान किन-किन बातों पर निर्भर करता है तथा किस प्रकार?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना की एक परिनालिका की लम्बाई l, त्रिज्या r तथा उसके एकांक लम्बाई में फेरों की संख्या n हैं, तो परिनालिका में कुल फेरों की संख्या nl=N तथा उसे अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल πr2 होगा। अब यदि परिनालिका में I धारा प्रवाहित हो रही हो, तो उसके केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
B=μ0nI ...(1)
जहाँ μ0 वायु या निर्वात की चुंबकशीलता है, यदि परिनालिका की लम्बाई l, उसकी त्रिज्या r की तुलना में बहुत अधिक हो तो परिनालिका के अंदर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता को एकसमान माना जा सकता है, अतः परिनालिका से संबद्ध चुम्बकीय फ्लक्स
ϕ=NBA
=Nμ0nIA=μ0NnIA
स्वप्रेरकत्व की परिभाषा से, परिनालिका का स्वप्रेरकत्व L=ϕI
L=μ0NIAI=μ0NnA
किन्तु n=Nl
L=μ0NNl.A
या L=μ0N2lA ...(1)
यदि परिनालिका के अंदर μ निरपेक्ष चुंबकशीलता का कोई माध्यम हो, तो
L=μN2Al ...(2)
यही लम्बी परिनालिका के स्वप्रेरकत्व का सूत्र है। इस सूत्र से स्पष्ट है की किसी परिनालिका का स्वप्रेरकत्व निम्न कारकों पर निर्भर करता है-
(i) परिनालिका के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर- परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसके अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात LA
(ii) फेरों की संख्या पर - परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसके फेरों की संख्या के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात LN2
(iii) परिनालिका की लम्बाई पर- परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसकी लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती होता है अर्थात
L1l
(iv) परिनालिका के क्रोड की चुंबकशीलता पर- परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसमे प्रयुक्त क्रोड के पदार्थ की चुंबकशीलता के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात Lμ

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions