Doubtnut Promotions Sticky

गॉस के प्रमेय द्वारा रेखीय आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता की गणना कीजिये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

चित्र के अनुसार, माना MN एक लम्बा रैखिक आवेश निकाय है इससे r दुरी पर स्थित बिंदु P पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी है। रैखिक आवेश निकाय का आवेश घनत्व (प्रति एकांक लम्बाई आवेश) λ है। रेखा MN को अक्ष मानकर r त्रिज्या तथा l लम्बाई का एक बेलन खींचो। इसका सम्पूर्ण पृष्ठ गॉसियन पृष्ठ की तरह कार्य करेगा।
ocr_image
इस गॉसियन पृष्ठ के अंदर आवेश
q=λl...(1)
बिंदु P को घेरे हुए एक अल्प पृष्ठ ds की कल्पना करो।
इस पृष्ठ ds से गुजरने वाला विद्युत फ्लक्स
dϕE=E.ds
गॉसियन बेलनाकार पृष्ठ को तीन भागो में विभाजित किया जा सकता है-
(i) समतल वृत्तीय पृष्ठ S1 (ii) समतल वृत्तीय पृष्ठ S2 (iii) वक्रीय पृष्ठ S3 सम्पूर्ण गॉसियन पृष्ठ से गुजरने वाला कुल विद्युत फ्लक्स
ϕ=SE.ds=S1E.ds+S2Eds+S3E.ds
ϕ=S1Edscos90+S2Edscos90+S1Edscos0
=0+0+S3Eds=S3Eds=ES3ds
किन्तु ds=2πrl (वक पृष्ठ)
Φ=E.2πrl…(2)
किन्तु गाउसीय के प्रमेय से,
ϕE=qε0….(3)
समीकरण (2) ओर (3) से,
E.2πrl=qε0
या E=12πrlε0.ql
समीकरण (1) से q का मान रखने पर,
E=12πrε0.λll है।
या E=λ2πrε0
यही अभीष्ट सूत्र है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions