Doubtnut Promotions Sticky

यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म का प्रयोग करके 4052 और 12576 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

दिए गए पूर्णांक 4052 तथा 12576 इस प्रकार है कि 12576>4052
यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका की विभाजन प्रमेयिका का 12576 तथा 4052 का प्रयोग करने पर
12576=4052×3+420 ...(i)
ocr_image
क्योंकि शेषफल 4200 है।
अतः हम 4052 तथा 420 के लिए यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके निम्न प्राप्त करते है :
4052=420×9+272 ...(ii)
ocr_image
हम नये भाजक 420 तथा नये शेषफल 272 पर विचार करते है। इन पर यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके निम्न प्राप्त करते है :
420=272×1+148 ...(iii)
ocr_image
आइए, अब हम नये भाजक 272 तथा नये शेषफल 148 पर विचार करते है। इन यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके निम्न प्राप्त करते है :
272=148×1+124 ...(iv)
ocr_image
अब, नये भाजक 148 तथा नये शेषफल 124 पर विचार करते है और इनके लिए यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके निम्न प्राप्त करते है :
148=124×1+24 ...(v)
ocr_image
अब, नये भाजक 124 तथा नये शेषफल 24 पर विचार करते है तथा इनके लिए यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके निम्न प्राप्त करते है :
124=24×5+4 ...(vi)
ocr_image
अब, नये भाजक 24 तथा नये शेषफल 4 पर यूक्लिड की विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके निम्न प्राप्त करते है :
24=4×6+0 ... (vii)
ocr_image
यहाँ शेषफल शून्य प्राप्त हो गया है। अतः इस स्थिति पर भाजक अर्थात 4 (या पिछली स्थिति का शेषफल) ही 4052 और 12576 का महत्तम समापवर्तक है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions