Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित संख्याओं a तथा b के बीच एक अपरिमेय संख्या ज्ञात कीजिये?
a = 0.1111.. = 0.¯1 तथा b = 0.1101

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

स्पष्टतः a व b परिमेय संख्याएँ हैं क्योंकि 'a' एक आवर्ती दशमलव तथा b एक सान्त दशमलव है। हम यह पाते हैं कि a में दशमलव के तीसरे स्थान पर 1 है जबकि b में शून्य है।
a>b
निम्नलिखित अंक c पर विचार करते हैं,
c = 0.111101001000100001...
स्पष्टत: c एक अपरिमेय संख्या है क्योंकि इसका दशमलव निरूपण अनवसानी तथा अनावर्ती है।
हम यह पाते हैं कि b तथा c के दशमलव निरूपण में दशमलव के पहले दो स्थानों में समान अंक है लेकिन 'b' के तीसरे स्थान में शुन्य का अंक है जबकि c में 1 का अंक है।
b<c
इसी प्रकार, c तथा a के दशमलव निरूपण में दशमलव के पहले चार स्थानों में समान अंक हैं लेकिन c के पाँचवे स्थान में शुन्य का अंक है तथा a के पाँचवे स्थान में 1 का अंक है।
c<a
अत: b<c<a
a तथा b के बीच की अभीष्ट अपरिमेय संख्या c है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions