Doubtnut Promotions Sticky

एक विक्रेता कुछ पंखे और सिलाई मशीन खरीदना चाहता है। उसके पास मात्र 5760 रू0 निवेश करने को है और अधिकतम 20 वस्तुओं को रखने की जगह है। एक पंखे का मूल्य 360 रू0 और एक सिलाई का मूल्य 240 रू0 है। उसे आशा है कि वह एक पंखे को 22 रू0 के लाभ पर और एक सिलाई मशीन को 18 रू0 के लाभ पर बेच सकता है। यह मानते हुए कि वह खरीदा हुआ सब सामान बच सकेगा, वह अपने धन को किस प्रकार निवेशित करे कि उसे अधिकतम लाभ मिले? आलेखीय विधिग से हल करें एवं अधिकतम लाभ निकालें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना कि व्यापारी x पंखे तथा y सिलाई मशीन खरीदता है तो लाभ z निम्न प्रकार प्रदत्त होगा।
z=22x+18y
x और y निम्नलिखित शर्तों को संतुष्ट करेंगें।
360x+240y5760 या 3x+2y48
x+y20
x0,y0
दिए गए LPP का गणितीय निम्नलिखित रूप होगा:
अधिकमतीकरण करें z=22x+18y
जबकि
3x+2y48
x+y20
x0,y0
अब हम निम्नलिखित रेखाओं के आलेख खींचते है।
ocr_image
3x+2y=48……..1
x+y=20……2
ये रेखाएं बिंदु P(8,12) पर प्रतिच्छेद करती हैं।
छायांकित क्षेत्र OAPD सुसंगत क्षेत्र है जो परिबद्ध है।
सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष O(0,0),A(16,0),P(8,12) तथा D(0,20) है।
दिया हैz=22x+18y
अतः O(0,0) पर,z=0
A(16,0) पर,z=22×16+18×0=352
P(8,12) पर ,z=22×8+18×12=392
D(0,20) पर,z=22×0+18×20=360
स्पष्टतः बिंदु P(8,12) पर z का मान महत्तम है।
अतः महत्तम लाभ 392 रू0 है और इसके लिए 8 पंखा तथा 12 सिलाई मशीन खीदना होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions