Doubtnut Promotions Sticky

अपने अध्यापक से चर्चा करके पता लगाइए कि निम्नलिखित के बीच कैसे भेद करेंगे-
प्लाज्मिड DNA और गुणसूत्रीय DNA,

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्लाज्मिड DNA और गुणसूत्रीय DNA (Plasmid DNA and Chromosomal DNA)-प्लाज्मिड अतिरिक्त गुणसूत्रीय रचनाएँ होती हैं जो जीवाणुओं के अन्दर स्वतः गणित होती रहती हैं | इनका DNA दो सूत्रों का बना, प्रायः गोलाकार (Circular) होता हैं | इन पर अन्य जीनो के अतिरिक्त प्लाज्मिड की प्रतिकृति करने वाले जीन भी पाए जाते है | पुनर्योगज DNA तकनीक में प्रयुक्त प्लाज्मिड में प्रतिजैविक रोधिता वाले जीन भी होते है जिनसे पुनर्योगज DNA अणुओं की पहचान सम्भव हो पाती हैं |
गुणसूत्रों में उपस्थित DNA गुणसूत्रीय DNA होता हैं यह भी दो सूत्रों का होता हैं परन्तु गोलाकार नहीं होता तथा कोशिका के केन्द्रक में होता हैं | इसमें प्रतिजैविक रोधिता वाले जीन नहीं होते है | यह प्लाज्मिड DNA की तुलना में अधिक लम्बा तथा अधिक न्यूक्लियोटाइड युक्त होता हैं

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions