Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सीजन क्रान्ति क्या है? समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सीजन क्रान्ति- पृथ्वी के आदि वातावरण में स्वतन्त्र O2 नहीं थी। नीले हरे शैवालों में प्रकाश-संश्लेषण के विकास के बाद वातावरण में स्वतंत्र O2 बनी। O2 निर्माण की यह घटना उस समय आदि जीवो के विकास एवं वातावरण में परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण थी। इस कारण स्वतंत्र O2 की मुक्ति की घटना को ऑक्सीजन क्रान्ति कहा गया। इसके कारण वातावरण में निम्नलिखित परिवर्तन सम्भव हो सके-
(a) O2 की मुक्ति के कारण उस समय का वातावरण जो H2 के कारण अपचायक था ऑक्सीकारक हो गया, जिससे पुनः रासायनिक विकास की सम्भावना समाप्त हो गयी।
(b) पृथ्वी से 16 किमी ऊपर परत बन गयी, जिसने सूर्य की हानिकारक किरणों को पृथ्वी पर आने से रोक दिया। फलतः रासायनिक विकास की सम्भावना समाप्त हो गयी।
(c ) आदि वायुमण्डल के CH4 को O2 ने H2OCO2 में विघटित कर दिया, जिससे CO2 प्रकाश-संश्लेषण के लिए उपलब्ध हो गयी।
(d) NH3 को O2 ने जल तथा N2 में विघटित कर दिया जिससे जीवो का विकास और तेज हो गया।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions