Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में लिंग निर्धारण कैसे होता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य की प्रत्येक कोशिका में 23 जोड़े गुणसूत्र पाए जाते है | इनमे 22 जोड़े एक समान होते है, जिन्हे ऑटोसोम्स कहते है , 23 वां जोड़ा अन्यों से भिन्न होता है इसे लिंग गुणसूत्र कहते है | नर के 23 वे जोड़े के गुणसूत्रों में से एक बड़ा तथा एक छोटा होता है, इन्हे 'XY' से व्यक्त करते है | मादा के 23 वें जोड़े के गुणसूत्र एक समान होते है और इन्हे 'XX' से व्यक्त करते है | उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि नर में दो प्रकार के शुक्राणु बनते है एक तो वे जिनमे 22 + X तथा दूसरे वे जिनमे 22 +Y गुणसुर पाए जाते है | इसके विपरीत मादा के सभी अण्डाणुओं में 22 + X गुणसूत्र पाए जाते है | निषेचन के समय जब किसी अण्डाणु से 'X' गुणसूत्र वाला शुक्राणु मिलता है तब पैदा होने वाली संतान में 'XX' लिंग गुणसूत्र होते है अर्थात यह संतान मादा होती है , लेकिन जब किसी अण्डाणु से 'Y' गुणसूत्र वाला शुंक्राणु मिलता है तब पैदा होने वालीं संतान में 'XY' लिंग गुणसूत्र होते है अर्थात यह सन्तान नर होती है | इस प्रकार मनुष्यों में लिंग के निर्धारण में, नर के गुणसूत्र का बहुत अधिक महत्त्व होता है | दूसरे शब्दों में , यही गुणसूत्र मनुष्य की संतान के लिंग का निर्धारण करता है |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions