Doubtnut Promotions Sticky

व्याख्या कीजिए- (1) किशोर चरण, (2) प्रजनन चरण, (3) जीर्णता चरण या जीर्णावस्था।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) किशोर चरण (Juvenile phase) - जब किसी बीज का अंकुरण होता है तो उससे नवजात पौधे का निर्माण होता है। यह नवजात पौधा धीरे-धीरे विकसित होते हुए व वृद्धि करते हुए अपने विभिन्न कायिक भागों को बनता है। ये सभी किशोर अवस्था के चरण होते हैं। किशोर या कायिक प्रवस्था के अंत होने पर जनन प्रावस्था का प्रारंभ होता है।
(ii) प्रजनन चरण (Reproductive phase) - पौधो पर पुष्प लगाने पर यह ज्ञात है की अब प्रजनक चरण का प्रारंभ हो गया है। कुछ पौधों में एक विशेष ऋतु में पुष्प आते हैं तो अन्य में वर्ष पर्यन्त पुष्प लगे होते हैं। कुछ पौधे अपने जीवन काल में केवल एक बार ही पुष्प उत्पन्न करते हैं। वार्षिक तथा द्विवार्षिक किस्मों में स्पष्टतः कायिक जनन तथा जीर्णता की प्रावस्थाओं का देखा जा सकता है। इस चरण में प्रजनन कार्य होता है। प्राणियों में भी मौसम और हॉर्मोन का प्रभाव पड़ता है।
(iii) जीर्णता चरण या जीर्णावस्था (Senescence phase) - जैसे-जैसे किसी जीव की आयु बढ़ती है वह वृद्धावस्था की और बढ़ाता है। वृद्धावस्था के साथ प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है, उपापचयी क्रिया मंद हो जाती है। इसे जीर्णता चरण या जीर्णावस्था कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions