Doubtnut Promotions Sticky

न्यूक्लिक अम्ल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

न्यूक्लिक अम्ल - यह जीव कोशिका के केंद्र में पाया जाता है। इसमें फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है। न्यूक्लिक अम्ल पोली न्युक्लिओटाइड होते है, जो अनेक न्यूक्लिओटाइड की इकाइयों के मिलने से बनती है।
प्रत्येक न्यूक्लिओटाइड तीन रासायनिक घटकों का बना होता है -
1. फॉस्फेट समूह,
2. पेंटोज राइबोज शर्करा या डी-ऑक्सीराइबोज,
3. विषमचक्रीय बेस, जैसे- पायरीमिडीन के व्युत्पन्न, ( थाइमीन, यूरेसिल, साइटोसीन) एवं प्यूरीन के व्युत्पन्न ( ऐडीनीन एवं ग्वानीन)।
न्यूक्लिक अम्ल दो प्रकार के होते है -
(A ) DNA - डी- ऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल
(B ) RNA - राइबोन्यूक्लिक अम्ल।
RNA के घटक - (a ) डी-ऑक्सीराइबोस शर्करा अणु,
(b ) फॉस्फोरिक अम्ल के अणु,
(c ) नाइट्रोजन बेस। ये दो तरह के होते है -
1. पिरीमिडीन बेस - इसके अंतर्गत साइटोसीन (C ) और थायमीन (T ) आते है।
2. प्यूरीन बेस - इसके अंतर्गत एडीनीन (A ) और ग्वानीन (G ) आते हैं।
RNA के घटक - RNA में राइबोज तथा नाइट्रोजन बेस, जैसे - ऐडीनीन (A ), ग्वानीन (G ), यूरेसिल (U ), और साइटोसीन (C ) होते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions