Doubtnut Promotions Sticky

समूह 17 के तत्वों को हैलोजन क्यों कहते हैं? हैलोजन के निम्नलिखित गुणों की पृकृति समझाइये-
(1) ऑक्सीकरण अवस्था, (2) विघुत-ऋणात्मकता , (3) ऑक्सीकारक गुण, (4) अन्य तत्वों के साथ बंध बनाने की पृकृति|

Text Solution
Verified by Experts

हैलोजन शब्द का अर्थ हैं समुद्री लवण बनाने वाला| वर्ग 17 के प्रथम चार सदस्य समुद्री जल में लवण के रप में पाए जाते हैं| अतः वर्ग 17 के तत्वों को हैलोजन कहते हैं|
हैलोजनों में गुणों की प्रकृति-
(1) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ- हैलोजनों की सामान्य ऑक्सीकरण संख्या 1 होती है| फ्लुओरीन को छोड़कर अन्य हैलोजनों की ऑक्सीकरण संख्या +7 तक पायी जाती है|
F=1
Cl=1,+1,+3,+5,+7
Br=1,+1,+3,+5
I=1,+1,+3,+5,+7
अंतिम कोष अष्टक विन्यास प्राप्त करने हेतु एक इलेक्ट्रान लेते या साझा करते समय, जब ये अपने से कम ऋणाविघुति तत्व से संयुक्त होते है तो ऑक्सीकरण अवस्था अवस्था +1 होती है| HF, HCL व HI में हैलोजन की ऑक्सीकरण अवस्था 1 तथा CIF, BrF, IF, HCIO, HBrO, HIO में हैलोजन की ऑक्सीकरण अवस्था +1 है|
फ्लुओरीन सर्वाधिक ऋणाविघुति तत्व है तथा हमेशा 1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाता है| F परमाणु के संयोजकता कोष में d -कक्षक नहीं देते, जिससे यह किसी उत्तेजित अवस्था में नहीं आ पाता, जिससे p तथा s-कक्षकों के इलेक्ट्रान उत्तेजित होकर इन कक्षकों में पहुँच सकते है, जिसके कारण ये +3,+,5+7 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करते है| ब्रोमीन परिरक्षण प्रभाव की अधिकता के कारण +7 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित नहीं करता|
(2) विघुत-ऋणातमकता- इस समूह के तत्वों की विघुत-ऋणात्मकता अन्य समूह के तत्वों से अधिक होती है तथा F से At तक घटती है| ज्ञात तत्वों में फ्लुओरीन की विघुत-ऋणात्मकता सर्वाधिक है, जिसका मन 4 दिया गया है|
(3) ऑक्सीकारक गुण- हैलोजन प्रबल ऑक्सीकारक है| इन तत्वों की इलेक्ट्रान बंधुता अधिक होती है| अतः इनमे इलेक्ट्रान ग्रहण करने की क्षमता अधिक है| इस कारण ये प्रबल ऑक्सीकारक होते है| ऑक्सीकारक गुण के घटने का क्रम इस प्रकार है| -F2>Cl2>Br2>I2
(4) अन्य तत्वों के साथ बंध बनाने की पृकृति- हलोजन, धातु अथवा विघुत धनात्मक तत्वों के साथ आयनिक बंध बनाते हैं| हलोजन परमाणु का आकर बढ़ने के साथ- साथ आयनिक बंध बनाने की पृकृति कम होती जाती हैं| उदाहरण- AIF3 आयनिक हैं, जबकि AICl3 सहसंयोजकता हैं| ये अधातुओं के साथ सहसंयोजक बंध बनाते हैं|
(a) हाइड्राइड - सभी हलोजन HX प्रकार के हाइड्राइड बनाते हैं| HF द्रव हैं, जबकि HCl, HBr व HI गैसें हैं|
(b) हैलोजन ऑक्सीजन से सीधे क्रिया नहीं करते, ये अप्रत्यक्ष रूप से बनाये जाते हैं| उदाहरण- ऑक्सीजन डाईफ्लुओराइड, OF2 को NaOH पर F2 की क्रिया द्वारा बनाया जाता हैं|
2F2+2NaOH2NaF+OF2+H2O

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions