Doubtnut Promotions Sticky

ब्लीचिंग पाउडर की विरंजन क्रिया को समझाइए|

Text Solution
Verified by Experts

जिस वस्त्र का विरंजन करना होता है, उसे Na2CO3 विलयन के साथ उबालकर चिकनाई हटा लेता है| फिर उसे घरियों की सहायता से अनेक बड़े पथरों के टबों में ले जाया जाता है| वस्त्र को पहले एक ऐसे पात्र में डुबाया जाता है, जिसमे विरंजक चूर्ण (CaOCl2) का तनु विलयन भरा रहता है| वस्त्र को इस पात्र से निकाल कर दूसरे पात्र में डुबाते है, जिसमे तनु H2SO4 भरा रहता है| तनु H2SO4 की विरंजक चूर्ण की क्रिया से क्लोरीन गैस निकलती है , जो वस्त्र का विरंजन कर देती है|
CaOCl2+H2SO4CaSO4+H2O+Cl2
ocr_image
अब इसे तीसरे पात्र में, जिसमे सोडियम थायो-सलफेट हाइपो का विलयन होता है डूबा देते है| हाइपो द्वारा क्लोरीन की अधिक मात्रा समाप्त हो जाती है| इसके पश्चात कपडे को चौथे तब में ले जाया जाता है, जिसमे इसे पानी में खूब धोते है| यहाँ कपडे में लगे सारे रासायनिक पदार्थों को धोकर निकाल दिया जाता है| इसके बाद कपडे को गर्म रोलरों पर दबाया जाता है, जिससे कपडा सुख जाता है तथा इस्त्री करने के बेलनों से कपडे की सिकुड़न कर दी जाती है| अंत में रंग उड़े कपडे को छड़ पर गोल करके लपेट देते हैं|

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions