Doubtnut Promotions Sticky

संस्पर्श प्रक्रम द्वारा H2SO4 के उत्पादन का वर्णन कीजिये|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

निर्माण- सल्फुरिक अम्ल का औघोगिक निर्माण अधिकतर सम्पर्क विधि से किया जाता हैं जिसके लिए कच्चे माल के रूप में सल्फर अथवा आयरन पायरिटीज को लिया जाता हैं|
सिद्धांत - शुद्ध एवं शुष्क SO2 तथा वायु के मिश्रण को उत्प्रेक V2O5 पर प्रवाहित करने से, वह SO3 में आक्सीकृत हो जाती हैं, जो जल से क्रिया करके H2SO4 बनाता हैं|
2SO2+O22SO3+45.2 kcal
SO3+H2OH2SO4
विधि - विधि का क्रमबद्ध वर्णन निम्नलिखित हैं-
(i) सल्फर बर्नर - भाटियों (B) में गंधक को जलाकर SO2 बनायीं जाती हैं|
(ii) धूल कक्ष - बानी हुई SO2 धूल कक्ष D से गुजरती हैं| यहाँ आने वाली वाष्पीय मिश्रण पर जल-वाष्म का फुहारा छोड़ा जाता हैं| भाप द्वारा भीगकर धूल के कण भारी हो जाता हैं और नीचे बैठ जाते हैं|
(iii) शीतक पाइप - गैसीय मिश्रण अब शीतक पाइपों C से गुजरता हैं, जिसके ताप कम होकर 100 C हो जाता हैं|
(iv) धोवन स्तम्भ - इस कक्ष (W) में क्वार्ट्ज के टुकड़े भरे होते हैं और ऊपर से ठंडे पानी की फुहार चालु रहती हैं| गैसें इस कक्ष में नीचे से प्रवेश करती हैं| गन्धकाम्ल के द्वारा गैसों शुष्क होकर आगे बढ़ती हैं|
(v) शुष्क स्तम्भ - ऊँचे बने हुए इस कक्ष (D) में क्वार्ट्ज के टुकड़े भरे होते हैं और ऊपर से सांद्र गन्धकाम्ल का फुहारा रहता हैं| गैसों इस कक्ष में नीचे से प्रवेश करती हैं| गाँधाकम्ल के द्वारा गैसों शुष्क होकर आगे बढ़ती हैं|
(vi) आर्सेनिक शोधक- इस स्तम्भ (P ) में फेरिक हाइड्रोक्साइड रहता है| गैसों में उपस्थिति आर्सेनिक के ऑक्साइड यहाँ सोख लिए जाते हैं|
(vii) परिक्षण कक्ष - इस प्रकार शुद्ध किया हुआ गैसीय मिश्रण सम्पर्क कक्ष में भेजने के पूर्व उसका परीक्षण किया जाता हैं| परीक्षण कक्ष (T ) में प्रकाश की तेज किरण पुंज भेजी जाती हैं| यदि धूल आदि के कण हों तो वे चमक जाते हैं तब इस गैसीय मिश्रण को पुनः शुद्ध किया जाता हैं| पूर्ण शुद्ध और परीक्षित गैसीय मिश्रण अब गर्म कर (H द्वारा) संपर्क कक्ष (R) में भेजा जाता हैं|
(vii) संपर्क कक्ष- यह लोहे, का बना एक बड़ा कक्ष (R) होता हैं जिसमे लोगे के कई पाइप होते हैं| इन पाइपों में उत्प्रेरक वेनेडियम पेन्टॉक्साइड (V2O5) या प्लैटिनम युक्त एस्बेस्टोस या अन्य उपयुक्त उत्प्रेरक भरा रहता हैं| इनका ताप 4500 C रखा जाता हैं| शुद्ध एवं परीक्षित सल्फर डाइऑक्साइड और हवा का गर्म मिश्रण इन पाइपों में उत्प्रेरक के संपर्क में रहकर आगे बढ़ता हैं और सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO3) बनाता हैं|
2SO2+O2Pt.−−−−−−−−−−−450C2SO3+45,000 कैलोरी
क्रिया ऊष्माक्षेपी होने से अब ताप स्वयं ही मिलाने लगता हैं|
(ix) अवशोषक स्तम्भ - बानी हुई सल्फर ट्राइऑक्साइड को सांद्र गन्धकाम्ल के फुहारे लगे कक्ष (A) में भेजा जाता हैं| गंधकाम्ल SO3 अवशोषित होकर उसे और अधिक सांद्र बनाती हैं| यह अम्ल SO3 की अधिकता के कारण कुहरा जैसी धूम्र से कक्ष भर जाता हैं| प्राप्त हुआ अम्ल सुधम गन्धकाम्ल या ओलियम (Oleum =) कहलाता हैं|
H2SO4+SO3H2S2O7
ओलियम में आवश्यकतानुसार जल मिलाकर उसमे वांछित सांद्रता वाला गन्धकाम्ल प्राप्त कर लिया जाता हैं|
H2S2O7+H2O2H2SO4
SO3 जल में तेजी से और सु-सु की आवाज के साथ घुलाती हैं|
उपकरण का नामांकित चित्र-
ocr_image
नोट- विस्तृत वर्णन हेतु NCERT पाठ्य-पुस्तक देखें|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions