Doubtnut Promotions Sticky

उत्प्रेरक क्या है? प्रेरित उत्प्रेरण के एक उदाहरण देकर समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वह पदार्थ जो अपनी उपस्थिति मात्र से किसी रासायनिक क्रिया के वेग को घटा या बढ़ा देता है और स्वयं क्रिया के अंत में भार व रासायनिक संघटन की दृष्टि से अपरिवर्तित रहता है, उत्प्रेरक कहलाता है तथा इस प्रकार की क्रिया उत्प्रेरक (Catalysis) कहलाती है।
उदाहरण -H2O2 अपघटित होकर सरलता से H2OO2 देता है किन्तु फास्फोरिक अम्ल की उपस्थिति में अपघटन की क्रिया मंद हो जाती है। यह वेग को घटाता है।
प्रेरित या उपपादित उत्प्रेरण (Induced catalysis) - जब कोई एक रासायनिक अभिक्रिया दूसरी रासायनिक अभिक्रिया के लिए उत्प्रेरक का कार्य कराती है तो पहली अभिक्रिया प्रेरित उत्प्रेरक कहलाती है। इस घटना को प्रेरित उत्प्रेरण कहते हैं।
उदाहरण - सोडियम सल्फाइट वायु में रखने से ऑक्सीकृत हो जाता है परन्तु सोडियम आर्सेनाइट वायु में ऑक्सीकृत नहीं होता। सोडियम सल्फाइट और सोडियम आर्सेनाइट को मिलाकर हवा में रखने पर दोनों का ऑक्सीकरण हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions