Doubtnut Promotions Sticky

गोलीय दर्पण के लिये निम्नलिखित को परिभाषित कीजिये-
(i ) ध्रुव, (ii) वक्रता केन्द्र, (iii) वक्रता त्रिज्या, (iv) मुख्य फोकस |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) ध्रुव-गोलीय दर्पण के परावर्ती पृष्ठ के मध्य बिन्दु को दर्पण का ध्रुव कहते हैं। इसे P से प्रदर्शित करते हैं।
(ii) वक्रता केन्द्र-गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उसके केन्द्र को दर्पण का वक्रता केन्द्र, कहते हैं। इसे C से व्यक्त करते हैं।
(iii) वक्रता त्रिज्या-गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उसकी त्रिज्या को दर्पण की वक्रता त्रिज्या कहते हैं। इसे R से प्रदर्शित करते हैं।
(iv) मुख्य फोकस-गोलीय दर्पण में मुख्य अक्ष के समांतर आपतित किरणें परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के जिस बिन्दु से होकर जाती हैं (अवतल दर्पण) या जिस बिन्दु से होकर आती हुई प्रतीत होती हैं (उत्तल दर्पण में) उस बिन्दु को दर्पण का मुख्य फोकस कहते है । इसे F से प्रदर्शित करते है ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions