विद्युत् फ्लक्स क्या है ? विद्युत् फ्लक्स कितने प्रकार का होता है ? सिद्ध कीजिए कि विद्युत् क्षेत्र के समांतर पृष्ठ से गुजरने वाले विद्युत् फ्लक्स का मान शून्य होता है |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विधुत क्षेत्र में स्थित किसी क्षेत्रफल से अभिलम्बवत गुजरने वाली बल रेखाओं की संख्या को विधुत फ्लक्स कहते हैं | इसे ϕE से प्रदर्शित करते हैं |
विधुत फ्लक्स दो प्रकार के होते हैं-धनात्मक और ऋणात्मक | जब किसी पृष्ठ से गुजरने वाली बल रेखाएँ बाहर की ओर जा रही हों तो विधुत फ्लक्स धनात्मक होता है तथा जब किसी पृष्ठ से गुजरने वाली बल रेखाएँ अन्दर की ओर आ रही हों तो विधुत फ्लक्स ऋणात्मक होता है |
यह विधुत क्षेत्र E,ds क्षेत्रफल वाले पृष्ठ के अभिलम्ब से θ कोण बनाये तो तल से सम्बद्ध विधुत फ्लक्स
ϕE=E.dscosθ
अब यदि पृष्ठ विधुत क्षेत्र के समान्तर है तो θ=90
अत : ϕE=E.dscos90=0, (cos90=0)
अत: फ्लक्स शून्य होता है |

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions