Doubtnut Promotions Sticky

प्लाज्मिड की परिभाषा लिखकर प्लाज्मिड के प्रकार लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्लाज्मिड शब्द का प्रयोग सर्वपर्थम लेडरबर्ग ने सन 1952 में किया था। परिभाषा: ''ये स्वत: द्विगुणन की क्षमता रखने वाली आनुवंशिक इकाई है, जो जीवाणुओं के अतिरिक्त गुणसूत्रीय अवस्था में स्थायी रूप से वंशागत होते है।''
ocr_image
ये गुणसूत्र से छोटे एवं DNA से बने आनुवंशिक पदार्थ है, जिनमे स्वयं पुनरावृत्ति (Replication) की क्षमता पाई जाती है। कुछ प्लाज्मिड जीवाणु कोशिका के मुख्य गुणसूत्र से जुड़ जाते है। इसे एपिसोम (Episome) कहते है। इनमे एक जीवाणु से दूसरे जीवाणु में स्थानांतरण की क्षमता पाई जाती है।
प्लाज्मिड के प्रकार (i) F-प्लाज्मिड- जीवाणुओं में संयुग्मन के लिए महत्वपूर्ण है।
(ii) R-प्लाज्मिड-औषधि एवं प्रतिजैविक विरोधी जीन होते है।
(iii) कोल-प्लाज्मिड- इसे कोलीसिनोजेनिक कारक भी कहते है, इनमे कोलिसिन जीन होते है। यह कोलिसिन विशेष प्रकार की प्रोटीन है, जो सुग्राही जीवाणु कोशिकाओं को मार डालती है। आनुवंशिक अभियांत्रिकी में प्लाज्मिड का महत्वपूर्ण योगदान है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions