चित्र में एक चिकनी क्षीतज सतह पर समान द्रव्यमान के दो गोले दिखाए गए हैं। सामने की दीवार स्थिर है। प्रारंभ में गोला A, v वेग से दाहिनी ओर चल रहा है और B स्थिर है। सभी टक्करों को प्रत्यास्थ मानते हुए दिखाएँ कि अंत में किसी गोले की चाल नहीं बदलेगी। चित्र 15.W4

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पहली टक्कर-चूंकि दोनों गोलों के द्रव्यमान बराबर टक्कर प्रत्यास्थ है, गोले के वेग आपस में बदल जाएँगे। अतः, पहली टक्कर के बाद A स्थिर हो जाएगा और B, वेग से दाहिनी ओर चलना प्रारंभ करेगा।
दूसरी टक्कर-गोला B, ए वेग से चलता हुआ दीवार से टकराएगा। यह टक्कर भी प्रत्यास्थ है। अतः, टक्कर के बाद दीवार से गोले B के दूर होने की दर, टक्कर से पहले उनके नजदीक आने की दर के बराबर होगी। चूँकि दीवार स्थिर है, अतः गोला B टक्कर के बाद बायीं तरफ 8 वेग से चलेगा।
तीसरी टक्कर-गोला B, बायीं और छ वेग से चलता हुआ गोले A से टकराएगा। चूंकि टक्कर प्रत्यास्थ है, गोलों के वेग आपस में बदल जाएँगे। चूँकि गोला A टक्कर के पहले स्थिर था, टक्कर के बाद गोला B स्थिर हो जाएगा तथा गोला A बायीं ओर वेग से चलने लगेगा। यही सभी टक्करों के बाद की स्थिति है। अतः, दोनों गोलों की चालें पहले जितनी ही हैं।

|

Topper's Solved these Questions

Similar Questions