Doubtnut Promotions Sticky

एक गेंद को जमीन से 19.6 मीटर ऊँचे बिंदु से गिराया जाता है | इस बिंदु को मूलबिंदु ले तथा नीचे की दिशा को x - अक्ष लें | यह जमीन से टकराकर ऊपर की दिशा में उतनी ही दुरी तक जाती है, जहाँ से इसे गिराया गया तथा | at,vt तथा x -t के लिए प्रश्न में दी गई अवधि के लिए लगभग ग्राफ खींचे |गेंद जितनी देर जमीन से सम्पर्क में रहती है उसे नगण्य माने |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गेंद जब जमीन के साथ सम्पर्क में आती है तो उसका वेग नीचे की ओर से बदलकर ऊपर की ओर हो जाता है | अतः , इस अवधि में इसका त्वरण g से अलग है | इसलिए हमे नीचे आने के समय की गति और ऊपर जाने के समय की गति के लिए अलग - अलग समीकरण लिखना होगा |
a - t : नीचे की गति के लिए a=g=9.8m/s2
ऊपर की गति के लिए , a=g=9.8m/s2
त्वरण - समय ग्राफ नीचे के चित्र में दिखाया गया है | हमने t=2s पर एक खली जगह (gap ) छोड़ दी है | t=2s पर जमीन से सम्पर्क के समय त्वरण g नहीं है , इसलिए यह खली जगह (gap ) छोड़ी गई है |
ocr_image
v-t : पहले 2 सेकंड के लिए, v=u+at=(9.8m/s2)t.
t=0,v=0
t=1s,v=9.8m/s
t=2s,v=19.6m/s
इस समय गेंद की दिशा पलट जाती है और वह ऊपर की ओर जाने लगती है | चूँकि गेंद ऊपर की ओर भी उतनी ही दुरी 19.6 मीटर तक पँहुचती है, t = 2s पर पलटने के बाद गेंद का वेग ऊपर की ओर 19.6 m//s होगा | इसके बाद प्रति सेकंड गेंद की चाल 9.8 m//s घटती जायेगी | अतः,
t=2s,v=19.6m/s
t=3s,v=9.8m/s
t=4s,v=0m/s
वेग - समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है |
ocr_image
x -t : नीचे की गति के लिए, x=12at2=12×(9.8m/s2)t2
अतः t=0,x=0
t=1s,x=4.9m
t=2s,x=19.6m
t=2s के बाद उसका वेग 19.6m/s हो जाता है | त्वरण =9.8m/s2 , अतः इसके 1 s बाद गेंद का विस्थापन
=ut+12at2=(19.6m/s)(1s)+(4.9m/s2)(1s2)
=14.7m
इस समय मूलबिंदु से उसकी स्थिति
=19.6m14.7m=4.9m
अतः, t=3s पर x=4.9m
इसी तरह t=4s पर x=0
चित्र में x -t ग्राफ दिखाया गया है |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions