Doubtnut Promotions Sticky

कुछ सामान्य गैसों के कक्ष ताप पर मोलर विशिष्ट ऊष्मा धारिताओं के प्रेक्षण नीचे दिये गये है-
कुछ सामान्य गैसों के कक्ष ताप पर मोलर विशिष्ट ऊष्मा धारिताओं के प्रेक्षण नीचे दिये गये है-      इन गैसों की मापी गई मोलर विशिष्ट उष्माधारिताएँ एक परमाणुक गैसों की मोलर विशिष्ट उष्माधारिताओं से सुस्पष्ट रूप से भिन्न है। प्रतीकात्मक रूप में किसी एक परमाणुक गैस की मोलर विशिष्ट उष्माधारिता 2.92cal/mol-K होती है। इस अन्तर का स्पष्टीकरण कीजिए। क्लोरीन के लिए कुछ अधिक मान (शेष की अपेक्षा) होने से आप क्या निष्कर्ष निकालते है?
इन गैसों की मापी गई मोलर विशिष्ट उष्माधारिताएँ एक परमाणुक गैसों की मोलर विशिष्ट उष्माधारिताओं से सुस्पष्ट रूप से भिन्न है। प्रतीकात्मक रूप में किसी एक परमाणुक गैस की मोलर विशिष्ट उष्माधारिता 2.92cal/mol-K होती है। इस अन्तर का स्पष्टीकरण कीजिए। क्लोरीन के लिए कुछ अधिक मान (शेष की अपेक्षा) होने से आप क्या निष्कर्ष निकालते है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सारणी में दी गई सभी गैसों द्विपरमाणुक है। द्विपरमाणुक गैसों की स्वतन्त्रता की कोटि 5 होती है। जबकि एक परमाणुक गैस में स्वतन्त्रता की कोटि 3 होती है। अतः द्विपरमाणुक गैस की मोलर विशिष्ट ऊष्मा 5×R2=5×1.982=4.95cal/molK है। यह सारणी में दी गई विशिष्ट ऊष्माओं के समतुल्य है। क्लोरीन को छोड़कर एक परमाणुक गैस में केवल स्थानान्तरणीय गति होती है जबकि द्विपरमाणुक गैस में स्थानान्तरणीय गति के साथ-साथ घूर्णन गति तथा काम्पनिक गति भी होती है।
ocr_image
अतः द्विपरमाणुक गैस का ताप बढ़ाने हेतु उष्मीय ऊर्जा स्थानान्तरित, काम्पनिक तथा घूर्णन ऊर्जाओं को बढ़ाने में व्यय होती है। अतः द्विपरमाणुक गैस की मोलर विशिष्ट ऊष्मा एक परमाणुक गैस की मोलर विशिष्ट ऊष्मा से अधिक होती है।
Cl2 सामान्य ताप पर घूर्णन गति, काम्पनिक गति तथा स्थानान्तरणीय गति करती है जबकि अन्य गैसे (द्विपरमाणुक) केवल स्थानान्तरीय एवं घूर्णन गतियाँ ही करती है। अतः Cl2 की मोलर विशिष्ट ऊष्मा अन्य गैसों की मोलर विशिष्ट उष्माओं से अधिक होती है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions