Doubtnut Promotions Sticky

किसी निकाय (system) के द्वारा ऐरोमैटिकता प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक शर्तें क्या हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

किसी निकाय द्वारा ऐरोमैटिकता प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक शर्तें निम्न है|
(i) एक चक्रीय तन्त्र (ring system) उस समय ऐरोमैटिकता प्रदर्शित करता है जब π-इलेक्ट्रॉन पूर्णरूपेण अस्थानीकृत हों।
(ii) π-इलेक्ट्रॉनों के अस्थानीकरण के लिए यह आवश्यक है कि सभी कार्बन परमाणु एक ही तल में स्थित हों अर्थात् वे समतलीय (coplanar) हों।
(iii) एक चक्रीय तन्त्र में यदि 4 n + 2 π- इलेक्ट्रॉन हैं तो वह ऐरोमैटिकता प्रदर्शित करेगा। n का मान 1, 2, 3 आदि हो सकता है। इसे हकल का नियम (Huckel's rule) कहते हैं।
(iv) विषम चक्रीय यौगिक भी ऐरोमैटिकता प्रदर्शित कर सकते हैं यदि वे हकल के उपरोक्त नियम का पालन करते हों।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions