Doubtnut Promotions Sticky

कारण बताइए-
(क) सान्द्र HNO3 का परिवहन एल्युमीनियम के पात्र में किया जा सकता है।
(ख) तनु NaOH तथा एल्युमीनियम के टुकड़ो के मिश्रण का प्रयोग अपवाहित खोलने के लिए किया जाता है।
(ग) ग्रेफाइट शुष्क स्नेहक के रूप में प्रयुक्त होता है।
(घ) हीरे का प्रयोग अपघर्षक के रूप में होता है।
(ड) वायुमान बनाने में एल्युमीनियम मिश्रधातु का उपयोग होता है।
(च) जल को एल्युमीनियम पात्र में पूरी रात नहीं रखना चाहिए।
(छ) संरचना केबिल बनाने में एल्युमीनियम तार का प्रयोग होता है।

Text Solution
Verified by Experts

(क) सान्द्र HNO3 एल्युमीनियम (Al) से किर्या करके इसकी सतह पर एल्युमीनियम ऑक्साइड की एक पतली परत बनाता है, जो Al की सान्द्र HNO3 से पुनः: क्रिया को रोकती है। दूसरे शब्दों में Al सान्द्र HNO3 के प्रभाव से निष्क्रिय हो जाता है।
2Al(s)+6HNO3(conc.)Al2O3(s)Alumina+6NO2(g)+3H2O(l)
अतः सान्द्र HNO3 के परिवहन में Al कन्टेनर का उपयोग किया जा सकता है।
(ख) Al तनु NaOH से क्रिया करने पर हाइड्रोजन मुक्त करता है। इस प्रकार उच्च दाब पर विमुक्त H2 का उपयोग बन्द नालियों को खोलने में किया जा सकता है।
2Al(s)+2NaOH(aq)+6H2O(l)2Na+[Al(OH)4](aq)+3H2(g)
(ग) ग्रेफाइट की संरचना एक परतीय संरचना होती है जिसमे हेक्सागोनल रिंग की विशाल परते एक-दूसरे से दुर्बल वांडर वाल बलों द्वारा सम्बंधित होती है। ये परतें एक-दूसरे से स्थायी रूप से जुडी होती है और एक-दूसरे पर फिसलती रहती है। यही कारण है कि ग्रेफाइट मुलायम होता है। और एक शुष्क स्नेहक की भाँति प्रयोग किया जाता है। (घ) हीरे की संरचना एक त्रिविमीय नेटवर्क संरचना है जिसमे sp3 संकरित कार्बन परमाणु एक-दूसरे से मजबूत सहसंयोजक आबन्धो द्वारा जुड़े रहते है। इसका नेटवर्क बहुत कठोर होता है। यही कारण है कि हीरा अत्यधिक कठोर होता है और इसका उपयोग इस अपघर्षक के रूप में किया जाता है।
(ड) एल्युमीनियम कि मिश्र धातुएँ हल्की होती है और ये अत्यन्त मजबूत एवं क्षय प्रतिरोधी होती है। इसलिए इनका उपयोग हवाई जहाजों को बनाने में किया जाता है।
(च) एल्युमीनियम जल से तथा घुलित ऑक्सीजन से क्रिया कर अपनी सतह पर एल्युमीनियम ऑक्साइड की एक परत बनाता है।
2Al(s)+O2(g)+H2O(l)Al2O3(s)+H2(g)
इस परत में स्थित कुछ Al3+ आयन पानी में घुलकर एक विलयन बनाते है। Al3+ आयन विषैला होता है और पीने के पानी व खाने के पदार्थो में इसकी उपस्थिति अवांछित है।
(छ) एल्युमीनियम विघुत का अच्छा चालक है। भारानुसार यह Cu की तुलना में दो गुनी अधिक विघुत धारा को संचालित कर सकता है। Al के तार हल्के और सस्ते होते है। इसलिए Al का उपयोग संरचण केबिल बनाने में किया जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions