Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित को व्यवस्थित कीजिए -
(i) CaH2,BeH2 तथा TiH2को उनकी बढ़ती हुई विधुतचालकता के क्रम में |
(ii) LiH,NaH तथा CsH आयनिक गुण के बढ़ते हुए क्रम में |
(iii) H-H, D-D तथा F-F को उनके बन्ध -वियोजन एन्थैल्पी के बढ़ते हुए क्रम में |
(iv) NaH,MgH2 तथा H2O को बढ़ते हुए अपचायक गुण के क्रम में |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) BeH2<CaH2<TiH2
BeH2 एक सह-संयोजकीय हाइड्राइड है , जो विधुत धारा प्रवाहित नहीं करता है | CaH2 संलयित अवस्था में विधुत का चालक है जबकि TiH2 कमरे के ताप पर विधुत का चालक है |
(ii) LiH<NaH<CsH
LiH आंशिक सह-संयोजक प्रवृत्ति का होता है और Na की विधुत ऋणात्मकता कस से अधिक है | अतः CsH में आयनिक गुण सबसे अधिक है , जबकि LiH में सबसे कम |
(iii) FF<HH<DD
F2 में F परमाणु के एकल इलेक्ट्रॉन युग्म तथा F -F आबंध के आबंध युग्म के बीच प्रतिकर्षण होता है | इसलिए F -F की बन्ध वियोजन एन्थैल्पी सबसे कम होती है |
ocr_image
D परमाणु H परमाणु से छोटा है | इसलिए D -D आबंध की आबंध वियोजन एन्थैल्पी (bond dissociation enthalyp) सबसे अधिक होती है |
(ivI जल H2O और MgH2सह-संयोजक हाइड्राइड है | उच्च आबंध वियोजन ऊर्जा (high bond dissociation energy) के कारण H2O का अपचायक गुण MgH2 से कम है NaH एक लवणीय हाइड्राइड (saline hydride) है और इसका अपचायक गुण H2O और MgH2 से अधिक है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions