Doubtnut Promotions Sticky

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी के पदों का आशय लिखिए ।

Text Solution
Verified by Experts

संत तुकड़ोजी महाराज आधुनिक-कालीन संत माने जाते हैं। 'तुकड़ोजी के पद ' इस कविता के उनके पदों में मनुष्य को अपने जीवन में किस तरह से आचरण करना चाहिए और किस तरह के दुर्गुणों से बचना चाहिए , इस विषय पर बड़े सरल शब्दों में उपदेश दिया है।
तुकड़ोजी महाराज कहते हैं कि यह शरीर हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए मिला है। हमें कानों से अच्छी वाणी सुन्नी चाहिए, हाथों से दान-धर्म जैसे सत्कर्म करने चाहिए, मुख से मीठी वाणी बोलनी चाहिए, शरीर को उपभोग की वास्तु नहीं बनाना चाहिए और उसे भागों से दूर रखना चाहिए।
तुकड़ोजी महाराज यह उपदेश देते है कि मुर्ख को कभी मित्र न बनाएँ, क्योंकि वह खुद के साथ-साथ मित्रता को भी भ्रष्ट करता है। तुकड़ोजी महाराज का कहना है कि मुर्ख व्यक्ति की मित्रता से तो सद्गुणी विद्वान और ज्ञानी शत्रु अच्छा है।
तुकड़ोजी महाराज उद्योगहीनता की निन्दा करते हैं। वह कहते हैं कि आलस्य और निष्क्रियता मनुष्य की हानि करते है। उद्योगहीनता से मनुष्य के जीवन में निर्धनता, भुखमरी, दुःख और अशांति फैलाती है। इसलिए वह मानते है कि मनुष्य मजदूरी भले ही करे पर उद्योगहीन कभी न रहे।
संत तुकड़ोजी के अनुसार, झूठ और बेईमानी से व्यक्ति के चरित्र का पतन होता है। व्यवहार में इनसे बचकर ही हम सम्मान से रह सकते हैं। हमें गर्व और अनुचित व्यवहार करना चाहिए।
इस तरह शारीरिक अवयवों का सदुपयोग, सद्गुणी जनों की संगत, उद्यमशील आदमी, श्रमिकों का सम्मान, ईमानदारी, सदाचार इत्यादि विचारों का समर्थन उनके पदों का मूलभाव है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions