Doubtnut Promotions Sticky

मन के हारे हार, मन के…….

Text Solution
Verified by Experts

मन के हारे, हर है………………
किसी संत का कहना सत्य है कि ''मन के हारे हार है मन के जीते जीत।'' किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ करने के लिये अनेक संसाधनों की आवश्यकता होती है। इनमे सबसे पहले उत्साहित मन का होना परम् आवश्यक है। उत्साहित मन के बिना सारा संसाधन व्यर्थ है। मन यदि उमंग से भरा हो तो सारे संसाधनों की पूर्ति अपने आप ही हो जाती है।
इस सन्दर्भ में कवि गुरु रविन्द्र नाथ का कहना उचित ही है- ''जब हमारा कोई साथ न दे तो हमे अपनी यात्रा अकेले ही आरम्भ कर देनी चाहिए।'
''एकला चलो रे भाई।'' संसार में सफलता रूपी मोती उन्ही मनुष्यो को हासिल होता है, जो मन से उत्साहित है। इसके विपरीत निराशावादी मन जो नकारात्मक सोच से ग्रस्ति रहता है वह अनेक सहयोग पाकर भी विफल रहता है। जो मनुष्य कार्य को सफलता, पूर्णता को लेकर आंशकित रहता है, उसे कार्य के आरम्भ होते ही विफलता, अपयश आदि का डर बना रहता है। ऐसा मनुष्य लक्ष्य की सिद्धि होने से पूर्व ही गिर पड़ता है। उत्साहित मनुष्य गिरकर भी अपना प्रयास नहीं छोड़ता। एडिसन नामक वैज्ञानिक सैकड़ो विफलताओं के बावजूद भी नहीं घबराया क्योकि वह हर प्रयास में कुछ नयी सफलता प्राप्त कर लेते थे। वह अपनी सफलता से चकित भी नहीं हुआ, क्योकि वह अपनी सफलता को लेकर सदा विश्वस्त था। इतिहास के पन्नो में ऐसे कई उदाहरण है जो मन के हारे मनुष्यो की उपेक्षा करते है। पंचवर्षीय बालक ध्रुव को नारद ने तप की कठिनाइयों से अवगत कराया था पर दृढ़-निश्चयी ध्रुव ने ईश्वर को पाकर साबित कर दिया कि मन से पराजित मनुष्य अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष कुछ भी हासिल नहीं कर सकता।
मन हमारी शाश्वत ऊर्जा का अक्षय भंडार है। जो नर मन की ताकत को समझते है वे ज्ञान, विज्ञान के क्षेत्रो में चमत्कार करते है। बाबा रामदेव, अन्ना हजारे, किरण बेदी आदि जीवंत व प्रत्यक्ष उदाहरण है जो अपने मानसिक बल पर समाज के ढाँचे को बदलने की ताकत रखते है।
मन से हारा मनुष्य दुसरो के लिये बोझ हो जाता है। असली पराजय विफलता नहीं है अपितु पराजित मन है, जिसमे संघर्ष करने की ऊर्जा नहीं है।
अतः यह बात पूरी तरह सच है कि जीत या हार मन की स्थिति पर निर्भर है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    मोहन के प्रति धनराम के मन में क्या भावना थी।

    Aआदर
    Bस्नेह
    Cविनम्र
    Dघृणा
  • Question 2 - Select One

    मीठी वाणी के प्रभाव से मन के कौन-से भाव समाप्त हो जाते है?

    Aलालच के
    Bघृणा व क्रोध के
    Cविलासिता के
    Dसंशय के।
  • Question 3 - Select One

    एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हार के बाद विरोधी टीम के सदस्यों के ............ गए हैं।

    Aचेहरा मुरझाना
    Bचेहरा खिलना
    Cचेहरा सफेद पड़ना
    Dइनमें से कोई नहीं