Doubtnut Promotions Sticky

दूरदर्शन का महत्व

Text Solution
Verified by Experts

दूरदर्शन का महत्व
दूरदर्शन विज्ञानं का एक अद्भुत चमत्कार है। सन १९२६ में जे एल ब्रेयर्ड ने लोगो को टेलीविजन यानि दूरदर्शन से परिचित कराया। १९५९ में दिल्ली में पहला दूरदर्शन केन्द्र स्थापित किया गया। आज दूरदर्शन मनोंरजन का एक लोकप्रिय साधन बन चुका है तथा मनुष्य जीवन का एक अविभाज्य अंग भी।
मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा देने, जानकारी बढ़ाने, प्रसार और प्रचार का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है आज दूरदर्शन। दूरदर्शन के माध्यम से देश विदेश की जानकारियाँ, माध्यम से कक्षा में पाठ भी पढ़ाया जा सकता है। कई चैनल्स सिर्फ शिक्षा के लिए ही समर्पित किये गये है। इनके द्वारा बच्चो को घर बैठे पढ़ाया जाता है।
आजकल दूरदर्शन को भू-उपग्रह से जोड़ दिया गया है ताकि ग्रामवासी भी इसका भरपूर लाभ उठा सके। दूरदर्शन के द्वारा अनेक सांस्कृतिक तथा मनोरंजक कार्यक्रम हम घर बैठे देख सकते है। इसका लाभ वृद्धो को भी होता है जो बीमारी के कारण घर से बाहर नहीं निकल सकते। दूरदर्शन के द्वारा वह अपना अकेलापन तथा शारीरिक-मानसिक दर्द वे कुछ समय के लिए भूलकर एक नये जगत में जी सकते है। सभी लोग अपनी-अपनी पसन्द से मनचाहा चैनल चुनकर नाटक, हास्य-व्यंग्य, संगीत, कवि सम्मेलन, अनेक सीरियल्स, क्रीड़ा कार्यक्रम आदि से अपना मनोरंजक कर सकते है।
इसके माध्यम से कृषि सम्बन्धी कार्यक्रम दिखाकर कृषि कार्यो की अधिकाधिक जानकारी दी जा रही है। इस तरह दूरदर्शन कृषि के विकास में किसानो की भी सहायता कर रहा है।
विज्ञापनों को देकर व्यापारी वर्ग व विभिन्न वस्तुओं के निर्माताओं की सहायता कर रहा है। सुदूर ग्रहो की जानकारी इसके कैमरे सरलता से प्राप्त कर लेते है। विज्ञानं के नित्य नये-नये आविष्कारों ने इसे अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है। दूरदर्शन ने हमे इस तरह दुनिया के अनेक पहलुओं को वाकिफ कराया है जो हम दूरदर्शन के ना होने पर लाभ उठाने से चूक जाते।
लेकिन हमे इसके उपयोग पर काबू रखना चाहिए। क्योकि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर उसकी उपयोगिता कम और हानियाँ ज्यादा होती है।
दूरदर्शन में कुछ कमियाँ भी दृष्टिगत होती है। इसको अनवरत देखने से उसके (स्क्रीन) पटल किरण आँखों के लिए हानिकारक साबित हो सकते है। कुछ कार्यक्रम जो बच्चो के लिए वर्ज्य है और सिर्फ प्रोढ़ो के लिए बनाये है उसे बच्चो तथा युवा-पीढ़ी के देखने से उन पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए दूरदर्शन को मर्यादिन समय के लिए ही अपना मित्र बनाना चाहिए और इसका महत्व कायम बनाये रखना चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions