Doubtnut Promotions Sticky

रविशंकर जी के संगीत क्षेत्र के कार्य।

Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक भारतीय संगीतकारों में रविशंकर जी का महत्वपूर्ण स्थान है। वे प्रसिद्ध सितारवादक तथा शास्त्रीय संगीतज्ञ थे। उन्होंने संगीत के क्षेत्र में भारत का नाम सारी दुनिया में रोशन किया। विदेश में सबसे पहले उन्होंने सोवियत यूनियन में सितार वादन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। फिर एडनबर्ग तथा रॉयल फेस्टिवल हाल में उनका सितार वादन हुआ। १९६० के दशक में उन्होंने बीटल्स के साथ काम करके विदेशो में शास्त्रीय संगीत की धूम मचा दी। उन्होंने अनेक रागो की रचना की। वे ऑल इण्डिया रेडियो में वाद्यवृंद के प्रमुख भी रहे। उन्होंने अनेक नये रगो की रचना की थी। रविशंकर जी को अपनी उत्कृष्ट संगीत कला के लिए पदविभूषण तथा भारतरत्न सहित अनेक विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। रविशंकर जी ने पूर्व तथा पश्चिमी संगीत के मध्य एक सेतु का काम किया है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions