निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक उत्तर लगभग 80 शब्दों में हो
स्वामी विवेकानंद जी ने 'युवाओं से' पाठ के दवारा युवाओं को कौन-सा संदेश दिया है

Text Solution
Verified by Experts

स्वामी विवेकानंद जी को भारत की नई पीढ़ी के युवाओं से बड़ी आशा है। उनके अनुसार युवा, देश की वास्तविक शक्ति हैं। वे ही संगठित होकर देश का पुनरुत्थान कर सकते हैं। युवाओं में देशभक्ति की भावना जगे वे आत्मप्रतिष्ठा, दलबंदी और ईष्ष्या से मुक्त होकर करोड़ों गरीबों और पद-दलितों के उद्धार को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लें। प्रेम, सैवा और त्याग के आदर्शों पर चलकर ही वे इस उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं। इसमें किसी तरह की चालवाजो की गुंजाइश नहीं है। बुद्धि और विचारशक्ति से भी हृदय की शक्ति अधिक महान है। उसे सहानुभूति तथा प्रेम कहते हैं। यह शक्ति ही हमें, पतन की ओर जा रहे देशवासियों का उद्धार करने की प्रेरणा दे सकती है। इस प्रकार, स्वामी विवेकानंद जी ने नबयुवकों से शक्तिशाली बनने, ज्ञान को आत्मसात करते हुए देशसेवा के लिए संगठित होने और आत्मशक्ति को पहचानने का आग्रह किया है

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions