Doubtnut Promotions Sticky

कुछ पुष्पों की दी गयी विशेषताओं को देखिए।
(i) हल्के व अचिपचिपे पराग कण
(ii) बाहर निकले हुए वर्तिकाग्र व परागकोश
(iii) बड़े, अधिकांशतः पंखवत् वर्तिकाग्र ,
(iv) रंगहीन, गंधहीन व मकरन्दहीन पुष्प
(v) घासों में सामान्य
उपरोक्त विशेषताएँ इसकी हैं-

A

वायु परागण

B

जल परागण

C

कीट परागण

D

जन्तु परागण।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


वायु परागण, पर परागण की एक विधि या एक परिपक्व परागकोश से पराग कणों का एक स्त्रीकेसर के वर्तिकान पर स्थानान्तरण है, जो वायु के माध्यम से पूर्ण होता है, उदाहरणखजूर, मक्का, अनेक घासें, कैन्नाबिस इत्यादि। वायु परागित पुष्पों की विभिन्न विशेषताएँ हैं: छोटे, अस्पष्ट, रंगहीन, गंधहीन व मकरन्दहीन। पुष्पों के अनावश्यक भाग या तो अनुपस्थित या अपहासित होते हैं। एकलिंगी पुष्पों में नर पुष्प बहुतायत में होते हैं। द्विलिंगी पुष्पों में साधारणतया अनेक पुंकेसर होते हैं। स्त्रीकेसर सामान्यतः एक बीजाण्डीय होते हैं।
वर्तिकान व परागकोश दोनों बाहर निकले होते हैं। परागकोश मुक्तदोली (वरसेटाइल) होते हैं।
पराग कण हल्के, छोटे, पंखीय या धूल के कण के समान होते हैं। ये वायु द्वारा 1300 किलोमीटर तक की दूरी तक ले जाये जा सकते हैं। पराग कण शुष्क, चिकने, अचिपचिपे और अनवेटेबल (Unwettable) होते हैं। वे बहुत बड़ी संख्या में उत्पन्न होते हैं। वर्तिकान रोमीय, पंखवत् या शाखीय होता है जो वायु से पराग कणों को ग्रहण करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions