Question

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए 1. परजीविता 2. सहभोजिता3. सहजीवन।

Text Solution
Verified by Experts

1. परजीविता ये विषमपोषी heterotrophic जीव हैं जो अपने परपोषी host के शरीर से आहार प्राप्त करते हैं। परजीवी विकल्पी facultative तथा अविकल्पी obligate दो प्रकार के हो सकते हैं। विकल्पी परजीवी मुख्यत: मृतोपजीवी saprophytic होते हैं जो विशेष परिस्थितियों में ही परजीवी बनते हैं; जैसे-अधिकांश कवक या जीवाणु। अविकल्पी परजीवी परपोषी host के परभक्षी predator होते हैं। कुछ आवृतबीजी angiosperms भी परजीवी स्वभाव को व्यक्त करते हैं जैसे- कुस्कुटा Cuscuta – पूर्ण तना परजीवी; विस्कम Viscum तथा लोरेन्थस Loranthus – आंशिक तना परजीवी रेफ्लेसिया Rufflesia और औरोबैकी Orobanchae – पूर्ण जड़ परजीवी; सैन्टेलम एलबम Suntalum album – आंशिक जड़ परजीवी है।2. सहभोजिता यह दो जीवों के बीच परस्पर सम्बन्ध है जिसमें एक जीव को लाभ होता है और दूसरे जीव को न हानि न लाभ होता है। आम की शाखा पर अधिपादप के रूप में उगने वाला ऑर्किड और हेल की पीठ को आवास बनाने वाले बार्नेकल को लाभ होता है जबकि आम के पेड़ और ह्वेल को उनसे कोई लाभ नहीं होता। पक्षी बगुला और चारण पशु निकट साहचर्य में रहते हैं। सहभोजिता का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। जहाँ पशु चरते हैं उसके पास ही बगुले भोजन प्राप्ति के लिए रहते हैं क्योंकि जब पशु चलते हैं तो वनस्पति को हिलाते हैं और उसमें से कीट बाहर निकलते हैं। बगुले उन कीटों को खाते हैं अन्यथा वानस्पतिक कीटों को ढूंढ़ना और पकड़ना बगुले के लिए कठिन होता। सहभोजिता का दूसरा उदाहरण समुद्री ऐनिमोन दंशन स्पर्शक हैं जिसमें उनके बीच क्लाउन मछली रहती है। मछलियों को परभक्षियों से सुरक्षा मिलती है जो दंशन स्पर्शकों से दूर रहते हैं। क्लाउन मछली से ऐनिमोन को कोई लाभ मिलता हो ऐसा नहीं लगती।3. सहजीवन यह दो भिन्न प्रजाति के जीवों के बीच पाया जाने वाला सहजीवी Symbiotic सम्बन्ध होता है। जिसमें दोनों जीवों को परस्पर लाभ benefit होता है। कवक और प्रकाश संश्लेषी शैवाल या सायनोबैक्टीरिया के बीच घनिष्ठ सहोपकारी सम्बन्ध का उदाहरण लाइकेन में देखा जा सकता है। इसी प्रकार कवकों और उच्चकोटि पादपों की जड़ों के बीच कवकमूल माइकोराइजी साहचर्य है। कवक मृदा से अत्यावश्यक पोषक तत्त्वों के अवशोषण में पादपों की सहायता करते हैं जबकि बदले में पादप कवकों को ऊर्जा-उत्पादी काबोहाइड्रेट देते हैं।


Related Solutions